Monsoon Destinations in India: पार्टनर संग एक Perfect Weekend के लिए शानदार हैं ये 5 रोमांटिक डेस्टिनेशंस

मानसून में पार्टनर के साथ रोमांटिक वीकेंड ट्रिप के लिए भारत के 5 बेहतरीन डेस्टिनेशंस की जानकारी दी गई है, जिसमें महाराष्ट्र के लोनावला से लेकर कर्नाटक के कूर्ग और राजस्थान के माउंट आबू जैसी जगहें शामिल हैं।
बारिश के मौसम में घूमने का एक अलग ही मजा होता है। मॉनसून के समय चारों-तरफ हरियाली देखने को मिलती है। इस समय लोग घूमना-फिरना काफी पसंद करते हैं। अगर आप भी पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इस बार मॉनसून के सीजन में इन जगहों पर घूमने जरुर जाएं। भारत में बरसात के मौसम में घूमने के लिए एक से एक रोमांटिक डेस्टिनेशंस मौजूद है। मॉनसून में तो पार्टनर के साथ ट्रिप प्लान करने के लिए कई जगहें हैं। यदि आप इन जगहों पर जाएंगे, तो आपकी ट्रिप यादगार हो सकती है।
लोनावला, महाराष्ट्र
बरसात के मौसम में महाराष्ट्र का लोनावला शहर बहुत ही खूबसूरत माना जाता है। मॉनसून में यहां पर खूबसूरती अपने चरम पर होती है। बारिश शुरु होते ही यहां की पहाड़ियां हरी चादर ओढ़ लेती हैं। इधर आपको छोटे-बड़े कई वॉटर फाल्स देखने को मिल जाएंगे। टाइगर पॉइंट, भुशी डैम और राजमाची पॉइट जैसी जगहें कपल्स के लिए सबसे बेस्ट हैं। आप यहां वीकेंड पर ट्रिप प्लान कर सकती हैं।
कूर्ग, कर्नाटक
कर्नाटक का कूर्ग भी बेहद खूबसूरत है। बरसात के मौसम में यहां पर खुशनुमा नजारा होता है। अगर आप भीड़-भाड़ से दूर रहना चाहते हैं, तो आप पार्टनर के साथ यहां भी जा सकते हैं। यहां पर आपको कॉफी के बागान, धुंध से ढके पहाड़ और ठंडा मौसम मन को सुकून पहुंचाता है। बारिश के मौसम में आप यहां पर जाने का प्लान बना सकते हैं। इस दौरान कूर्ग की नेचुरल ब्यूटी देखने के लायक होती है।
माउंट आबू, राजस्थान
बरसात के मौसम में माउंट आबू का सुंदर नाजार देखने लायक होता है। राजस्थान का इकलौता हिल स्टेशन माउंट आबू है, जिसको लोग काफी पसंद करते हैं। मॉनसून में ये हिल स्टेशन और भी ज्यादा खूबसूरत हो जाता है। पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये जगह बेस्ट है। यहां पर आप निक्की लेक में बोटिंग और सनसेट पॉइंट पर खूबसूरत नजारे देखने को मिलेंगे।
शिलॉन्ग, मेघालय
गौरतलब है कि मेघालय को बादलों का घर कहा जाता है। ऐसे में मॉनसून में यहां की खूबसूरती अपने चरम पर होती है। मॉनसून में शिलॉन्ग घूमना सबसे बेस्ट जगह है। यदि आप नेचर लवर हैं, तो इस जगह पर बारिश के समय पर जरुर जाएं।
दार्जिलिंग, वेस्ट बंगाल
वेस्ट बंगाल का दार्जिलिंग भी एक बहुत ही खूबसूरत हिल स्टेशन है। बारिश के समय यहां पर खूबसूरती चरम पर होती है। यहां शांत वातावरण और खुशनुमा नजारा आपको मंत्रमुग्ध कर देगा। सबसे खास तो ये है कि मॉनसून में आप यहां पर कई तरह की एक्टिविटीज में भी हिस्सा ले सकते हैं।
मॉनसून ट्रिप पर जाते समय किन बातों का ध्यान रखें
- अपने पास हमेशा छाता या रेनकोट जरुर रखें।
- फिसलन वाले रास्तों पर बचकर चलें।
- आरामदायक और वॉटरप्रूफ शूज ही पहनें।
- अपने मोबाइल और जरुरी सामान को वॉटरप्रूफ बैग में ही रखें।
- पल-पल में मौसम की जानकारी जरुर चेक करें।
अन्य न्यूज़















