Kerala के Thrissur तट पर अवैध मछली पकड़ने पर कार्रवाई, दो नौकाएं जब्त कर लगाया भारी जुर्माना

केरल के त्रिशूर जिले में मुनक्कक्कड़वु तट पर बड़े जालों से प्रतिबंधित मछली पकड़ने में शामिल दो नौकाओं को संयुक्त टीम ने पकड़ा है। अधिकारियों के मुताबिक इन नौकाओं के मालिकों पर 2.1 लाख रुपये का जुर्माना ठोका गया। तटीय संसाधनों को नुकसान और पारंपरिक मछुआरों के हितों की रक्षा के लिए यह गश्त अभियान चलाया गया था।
केरलम के त्रिशूर जिले में मुनक्कक्कड़वु तट के पास बड़ा जाल बिछाकर प्रतिबंधित तरीके से मछली पकड़ने में लगी दो नौकाओं को मत्स्य विभाग, समुद्री प्रवर्तन दल और तटीय पुलिस की संयुक्त टीम ने जब्त कर लिया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक बयान के अनुसार, दोनों नौकाओं पर कुल 2.1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
ये नौकाएं पड़ोसी मलप्पुरम जिले के पोन्नानी निवासी मोहम्मद बावा और मोहम्मद शरीफ की हैं। यह कार्रवाई उन शिकायतों के बाद की गई, जिनमें कहा गया था कि तट के पास छोटे जालों का इस्तेमाल कर बड़ी मात्रा में मछलियां पकड़ने की इस पद्धति से समुद्री संसाधनों में कमी आ रही है और पारंपरिक मछुआरों की मछली पकड़ने की क्षमता प्रभावित हो रही है। अझिकोड मत्स्यन केंद्र की सहायक निदेशक डॉ. जॉयनी जैकब के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने रात में गश्त के दौरान दोनों नौकाओं को पकड़ा।
तट पर जांच और कार्रवाई तेज करने के लिए मत्स्य विभाग की संयुक्त निदेशक के वी सुगंधकुमारी के निर्देश पर इस टीम का गठन किया गया था।
अन्य न्यूज़













