Hill Stations: शिमला के पास ये 5 'जन्नत' जैसी जगहें, जहां मिलता है Peace और सुकून

Hill Stations
Creative Common License

आप यहां पर घूम सकते हैं, या फिर शिमला के आसपास बसे कई हिल स्टेशन आपके लिए परफेक्ट गेवटे साबित हो सकते हैं। यहां का नजारा आपको न सिर्फ सुकून देगा बल्कि आपकी ट्रिप को भी यादगार बना देगा।

गर्मियों में बहुत सारे लोग घूमने का प्लान बनाते हैं। क्योंकि इस दौरान कई जगहों पर जहां गर्मी पड़नी शुरू हो जाती है, तो वहीं कुछ जगहों पर मौसम सुहावना रहता है। इसी लिस्ट में शिमला भी शामिल है। आप यहां पर घूम सकते हैं, या फिर शिमला के आसपास बसे कई हिल स्टेशन आपके लिए परफेक्ट गेवटे साबित हो सकते हैं।

यहां का नजारा आपको न सिर्फ सुकून देगा बल्कि आपकी ट्रिप को भी यादगार बना देगा। इन जगहों पर शिमला की तुलना में काफी कम भीड़भाड़ होती है। ऐसे में आप आराम से अपनी ट्रिप का आनंद ले सकते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं किन जगहों पर आप जाने का प्लान बना सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Sri Lanka Trip: Sri Lanka जाने का है Plan? ये 5 Travel Tips आपकी ट्रिप को बना देंगे शानदार और आसान

शिमला के नजदीक हिल स्टेशन

कुफरी

शिमला से करीब 15 किमी की दूरी पर कुफरी हिल स्टेशन है। यहां पर एडवेंचर पसंद करने वाले लोग अधिकतर आते हैं। आप यहां पर ट्रेकिंग, नेचर वॉक और घुड़सवारी कर सकते हैं। कुफरी की सबसे फेमस जगह महासू पीक है। यहां पर आपको बर्फ से ढके पहाड़ों का शानदार नजारा देखने को मिलेगा।

नारकंडा

अगर आप भी भीड़भाड़ से दूर किसी शांत जगह पर जाना चाहते हैं, तो नारकंडा आपके लिए बेस्ट जगह है। यहां पर आपको सेब के बाग और घने जंगल देखने को मिलेंगे। यहां की लोकप्रिय जगह हाटू पीक है, यहां से हिमालय का खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा।

चैल

चैल एक बेहद खूबसूरत और शांत हिल स्टेशन है। जोकि अपनी प्राकृतिक सुंदरता और ऐतिहासिक महत्व के लिए भी जाना जाता है। यहां पर मौजूद चैल पैलेस पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है। साथ ही चैल में दुनिया का सबसे ऊंचा क्रिकेट ग्राउंड भी मौजूद है।

मशोबरा

यह जगह उन लोगों के लिए बेस्ट है। जो लोग प्रकृति और शांति के करीब समय बिताना चाहते हैं, तो आप यहां आ सकते हैं। यहां के शांत रास्ते, घने जंगल और हवा आपको पूरी तरह से रिलैक्स कर देते हैं। यहां पर आपको गर्मियों में भी बहुत अच्छा लगेगा।

तत्तापानी

तत्तापानी अपनी खास पहचान के लिए जाना जाता है। यहां के गर्म पानी का कुंड काफी फेमस है और माना जाता है कि इसमें स्नान करने से सेहत संबंधी कई लाभ मिलते हैं। आप यहां पर रिवर राफ्टिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़