यहाँ दुल्हन को दूल्हे के भाइयों के साथ भी लेने पड़ते हैं फेरे, शादी की ये अजीबोगरीब रस्में सुनकर उड़ जाएंगे होश!

weird marriage rituals
unsplash

देश के अलग-अलग हिस्सों में समाज के हिसाब से ये रस्में भी बदलती हैं। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे रीति-रिवाजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके बारे में सुनकर आप दंग रह जाएंगे। कहीं शादी से पहले बच्चा पैदा करने की परंपरा है तो कहीं लड़की की शादी परिवार के सभी भाइयों से की जाती है।

हमारे देश में शादी की समय दूल्हा-दुल्हन कई रस्में निभाते हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों में समाज के हिसाब से ये रस्में भी बदलती हैं। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे रीति-रिवाजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके बारे में सुनकर आप दंग रह जाएंगे। कहीं शादी से पहले बच्चा पैदा करने की परंपरा है तो कहीं लड़की की शादी परिवार के सभी भाइयों से की जाती है। आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ विचित्र रस्मों के बारे में -

यहाँ लड़की की होती है सभी भाइयों से शादी 

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर क्षेत्र में शादी के समय एक विचित्र रस्म निभाई जाती है। यहां एक युवती की शादी परिवार के सभी भाइयों से की जाती है। दरअसल यहां रहने वाले लोगों का कहना है कि महाभारत काल के दौरान पांडवों ने द्रौपदी और माता कुंती के साथ यहां अज्ञातवास में कुछ समय बिताया था। इसलिए यहां के लोग इस रस्म को निभाते हैं और आज भी यहां एक दुल्हन की शादी सभी भाइयों से की जाती है।

इसे भी पढ़ें: 17 साल की शादी में 16 सालों से लगातार गर्भवती हो रही ये महिला, अब तक 12 बच्चों को दे चुकी है जन्म

शादी से पहले बनाने होते हैं संबंध 

राजस्थान के सिरोही और पाली जिले में गरासिया जनजाति के लोग विवाह के समय अजीबोगरीब रस्म निभाते हैं। यहां शादी से पहले बच्चे को जन्म देना शुभ माना जाता है। यहां लड़के और लड़की को शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाना होता है। अगर उनका बच्चा हो जाता है तो उनकी शादी करा दी जाती है। अन्यथा उनकी शादी नहीं होती। यहां यह परंपरा हजार साल पहले से चली आ रही है।

भाई-बहन की आपस में शादी 

छत्तीसगढ़ के धुरवा आदिवासी समाज में भाई बहन की आपस में ही शादी करवा दी जाती है। हालांकि, यहां सगे भाई बहनों में शादी नहीं होती है। लेकिन यहां मामा और बुआ के बच्चे आपस में ही शादी कर लेते हैं। इतना ही नहीं, यहां शादी करने से मना करने पर जुर्माना भरना पड़ता है।

इसे भी पढ़ें: अपने नौकर पर आया इस पाकिस्तानी महिला का दिल, खुद किया प्रपोज़ और फिर कर ली शादी

मामा और भांजी की करवाई जाती है शादी  

कई दक्षिण भारतीय क्षेत्रों में शादी से संबंधित अजीब परंपरा है। यहां पर कुछ जनजातियों के लोग मामा और भांजी की शादी करवा देते हैं। इसके पीछे का कारण संपत्ति बताया जाता है ताकि बहन मायके में अपना हक ना मांग लें। इसलिए मामा अपनी भांजी से शादी करके उसे घर ले आता है।

एक महिला के होते हैं कई पति 

मेघालय में कुछ जनजातियों में महिलाओं को एक से ज्यादा शादी करने की आजादी होती है। यहां महिलाएं जितनी चाहे उतनी शादी कर सकती हैं। इतना ही नहीं महिलाएं एक साथ कई पतियों के साथ भी रह सकती हैं। पिछले कुछ समय से इस प्रथा को बंद करने की मांग की जा रही है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़