नेपाल की Jane Dipika Garrett ने Miss Universe 2023 में हिस्सा लेकर रचा इतिहास, प्लस साइज मॉडल ने लिया ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा

Jane Dipika
X @ricci_richy
रितिका कमठान । Nov 20 2023 5:38PM

इस वर्ष जहां इस ब्यूटी पेजेंट में ट्रांसजेंडर प्रतियोगी ने हिस्सा लिया वहीं एक प्लस साइज मॉडल ने भी रैंप पर आत्मविश्वास के साथ वॉक किया। इसी के साथ इस प्लस साइज मॉडल ने इतिहास में अपना नाम दर्ज करवा लिया है।

आमतौर पर ब्यूटी पेजेंट्स में बेहद स्लिम, टॉल और बेहद खूबसूरत महिलाएं हिस्सा लेती है। ब्यूटी पेजेंट्स के कुछ खास प्रोटोकॉल होते हैं जिनपर इनका आयोजन होता आ रहा है। इसी बीच इस वर्ष मिस यूनिवर्स 2023 ब्यूटी पेजेंट में कुछ ऐसा देखने को मिला जो रूढ़िवादिता को तोड़ने के लिए काफी है।

इस वर्ष जहां इस ब्यूटी पेजेंट में ट्रांसजेंडर प्रतियोगी ने हिस्सा लिया वहीं एक प्लस साइज मॉडल ने भी रैंप पर आत्मविश्वास के साथ वॉक किया। इसी के साथ इस प्लस साइज मॉडल ने इतिहास में अपना नाम दर्ज करवा लिया है। बता दें कि ये मॉडल नेपाल की है, जिसका नाम जेन दीपिका गैरेट है, जो मिस नेपाल है। इस वर्ष मिस नेपाल जेन दीपिका ने मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में जाकर काफी अधिक सुर्खियां बटोरी है।

बतौर कंटेसटेंट ब्यूटी पेजेंट में पहुंचने वाली 22 वर्षीय जेन दीपिका पहली प्लस साइड मॉडल है। गैरेट ने अल साल्वाडोर में आयोजित प्री मुकाबलों में रैंप वॉक में हिस्सा लिया। उनकी रैंप वॉक और उनके कॉन्फिडेंस को देखकर सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में सफलता भी हासिल की। जेन के कॉन्फिडेंस ने कई लोगों को प्रभावित किया है। हालांकि प्लस साइज मॉडल को देखकर कई लोगों ने हंगामा भी मचाया है। 

जेन साथ लाई पॉजिटिव एटिट्यूड

नेपाल की प्लस साइज मॉडल जेन दीपिका गैरेट ने जैसे ही मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में हिस्सा लिया वैसे ही उन्होंने खास डिबेट को भी बढ़ावा दे दिया है। हालांकि उनके मिस यूनिवर्स में शिरकत करने से बॉडी पॉजिटिविटी को बढ़ावा मिला है। वहीं बॉडी शेमिंग करने वालों को तमाचा भी पड़ा है। जेन ने कहा कि सभी ब्यूटी को साइज की परवाह किए बिना फैशन और ब्यूटी के सेक्टर में खुद को रिप्रेजेंट करना चाहिए। खुद को सेलिब्रेट जरूर करना चाहिए, जिससे पॉजिटिविटी आती है।

हार्मोनल कारणों से बढ़ा वजन

मिस नेपाल बनने वाली जेन दीपिका गैरेट ने इस टूर्नामेंट में कुल 20 उम्मीदवारों को मात दी थी। जेन पेशे से मॉडल, नर्स और बिजनेस डेवलपर है। महिलाओं में होने वाले हार्मोनल चेंज और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर उन्होंने काफी अवेयरनेस फैलाई है। जानकारी के मुताबिक हार्मोनल परेशानियों के कारण ही जेन का वजन अधिक बढ़ा था। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़