दिनभर की थकान और पैरों के भारीपन से राहत दिलाएगा सेंधा नमक वाला 20 Minute Pedicure

Pedicure
प्रतिरूप फोटो
AI Image

दिनभर की भागदौड़ के बाद पैरों के दर्द और थकान से राहत पाने के लिए सेंधा नमक का उपाय बेहद कारगर है। गुनगुने पानी में सेंधा नमक और लैवेंडर या नीलगिरी तेल मिलाकर बीस मिनट पैर डुबोकर रखें। इसके बाद नारियल या जैतून के तेल से मालिश करने से पैरों की जकड़न दूर होती है और रक्त संचार सुधरता है।

दिनभर की भागदौड़ और घर और घर से ऑफिस के चलते थकान होना आम बात है। कई बार लंबे समय तक खड़े रहकर काम करने या हील्स पहनने से पैरों में थकान, जकड़न और सूजन आ जाती है। दिन तो कैसे भी कट ही जाता है, लेकिन शाम के समय पैरे इतने भारी और दर्दभरे लगने लगते हैं कि कई बार चलना भी मुश्किल हो जाता है।

ऐसे समय में हर कोई अपने पैरों को आराम देना चाहता है। यदि आपके साथ भी ऐसा होता है और आपके पैर शाम होते ही थक जाते हैं, तो आप घर पर ही सेंधा नमक का बहुत ही सिंपल उपाय अपना सकते हैं।

सेंधा नमक वाला पेडीक्योर सोक

- इसके लिए आप एक बड़े टब में गुनगुना पानी भरें।

- अब इसमें 2 से 3 चम्मच सेंधा नमक मिलाएं।

- अपने पैरों को इस घोल में 20 मिनट के लिए डुबोकर रखें।

- थोड़ी देर के बाद पैरों को बाहर निकालकर साफ तौलिए से पोंछ लें।

सेंधा नमक के साथ मिलाएं ये 2 चीजें

 - अब आप टब के पानी में सेधा नमक के अलावा लैवेंडर ऑयल या नीलगिरी के तेल की कुछ बूंदें मिला सकती हैं।

- लैवेंडर का तेल मांसपेशियों को शांत करने और आराम पहुंचाने में मदद करता है, वहीं नीलगिरी का तेल पैरों की दुर्गंध और बैक्टीरिया को दूर कर सकता है।

- इस उपाय को आप 1 हफ्ते में 1 से 2 बार शाम के समय कर सकते हैं। यह आपको काफी आराम देगा।

सोक के बाद पैरों की मालिश करने का सही तरीका

- जब आप पैरों को 20 मिनट पानी में रखने के बाद टब से निकालें और हल्के हाथों से एड़ियों की सफाई करें, अब तैलिए से पोंछ लें।

- इसके बाद नारियल तेल या जैतून के तेल से तलवों और उंगलियों की मालिश कर लें।

- ऐसा करने से फटी एड़ियों की समस्या से राहत मिलेगी और ब्लड सर्कुलेशन सही बना रहता है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़