तस्वीरों से AI छेड़छाड़ पर भड़कीं Yami Gautam, X पर पोस्ट साझा कर मीडिया से जताई आपत्ति

YAMI GAUTAM
ANI

अभिनेत्री यामी गौतम ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों में एआई के जरिए किए जा रहे बदलावों पर नाराजगी जताई है। उन्होंने मीडिया से अनुरोध किया है कि बिना सहमति किसी के रूप-रंग में बदलाव न किया जाए और सार्वजनिक कार्यक्रमों की केवल मूल तस्वीरों का ही इस्तेमाल करें।

हाल ही में  'बेस्ट एक्ट्रेस' का नेशनल अवॉर्ड अपने नाम करने वालीं एक्ट्रेस यामी गौतम सुर्खियों में बनीं हुई हैं। जबसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई (AI) का नाम सिनेमा जगत की हस्तियों को लेकर भी चर्चाओं का विषय बन गई है। अक्सर देखा गया है कि एआई की मदद से सेलेब्स की तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ की जाती है।

इस मामले में अभिनेत्री यामी गौतम का नाम भी सामने आ चुका है। एक्ट्रेस ने हालिए में सोशल मीडिया पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर कर अपनी तस्वीरों में एआई की मदद से बदलाव करने पर नाराजगी व्यक्त की है। आइए आपको बताते एक्ट्रेस ने क्या कहा है?

यामी गौतम का रिएक्शन

यामी गौतम अपनी लेटेस्ट पोस्ट के जरिए चर्चाओं में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर शेयर किया है। इस ट्वीट में यानी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से तस्वीरों में किए गए इस्तेमाल को लेकर नाराजगी जताई है।

यामी गौतम ने क्या लिखा?

एक्ट्रेस ने एक्स पर लिखा, 'मैं मीडिया से एक विनम्र अनुरोध करती हूं कि कृपया सार्वजनिक कार्यक्रमों की मेरी तस्वीरों में बदलाव करने या उन्हें बेहतर बनाने के लिए AI का इस्तेमाल न करें। तस्वीरों का इस्तेमाल उनके मूल रूप में ही करें।किसी व्यक्ति की तस्वीर या रूप-रंग में AI का इस्तेमाल करके बदलाव या हेर-फेर उनकी जानकारी और सहमति के बिना नहीं किया जाना चाहिए।मेरे अनुरोध का सम्मान करने के लिए पहले से ही धन्यवाद।'

इसके अलावा, यानी गौतम ने साफ किया है कि उनके तस्वीरों के साथ किसी भी तरह की एआई की सहायता से बदलाव न करें। आपको बताते चले कि, इससे पहले रश्मिका मंदाना और आलिया भट्ट जैसी एक्ट्रेसेज भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई की मदद से डीपफेक वीडियो और फोटोज का शिकार बन चुकी हैं।

यामी गौतम की अपकमिंग फिल्म

जल्द ही एक्ट्रेस नई नेवली फिल्म में नजर आने वाली है। 16 अक्तूबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। ये एक हॉरर कॉमेडी जॉनर की मूवी है, जिसका ट्रेलर देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट काफी हाई है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़