Top 10 Breaking News 16 April 2026 | China-Iran Satellite Alliance | TCS Nashik Office Closed | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Breaking News 16 April 2026 | आज की ताज़ा और बड़ी खबरें- देश-दुनिया की ताज़ा और बड़ी खबरें अब आपकी उंगलियों पर! प्रभासाक्षी के इस समाचार बुलेटिन में पढ़ें आज की मुख्य सुर्खियाँ। पूरी जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाएँ।
Breaking News 16 April 2026 | आज की ताज़ा और बड़ी खबरें- देश-दुनिया की ताज़ा और बड़ी खबरें अब आपकी उंगलियों पर! प्रभासाक्षी के इस समाचार बुलेटिन में पढ़ें आज की मुख्य सुर्खियाँ। पूरी जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाएँ।
आईटी दिग्गज टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) की नासिक शाखा इन दिनों विवादों के घेरे में है। महिला कर्मचारियों द्वारा यौन उत्पीड़न और जबरन धर्म परिवर्तन के आरोपों के बाद अब एक पुरुष सहकर्मी ने अपनी आपबीती सुनाई है, जो रोंगटे खड़े कर देने वाली है। पीड़ित का आरोप है कि उसे न केवल नमाज़ पढ़ने और टोपी पहनने के लिए मजबूर किया गया, बल्कि उसकी निजी जिंदगी को लेकर ऐसी घिनौनी टिप्पणी की गई जिसे सुनकर हर कोई दंग है। इंडिया टुडे से बात करते हुए पीड़ित कर्मचारी ने आरोप लगाया कि उसके टीम लीडर और अन्य सहकर्मियों ने उसकी शादीशुदा जिंदगी का मजाक उड़ाया। पीड़ित के अनुसार, जब आरोपियों को पता चला कि शादी के कई साल बाद भी उसे संतान सुख नहीं मिला है, तो एक आरोपी ने बेहद आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए कहा: "अगर मेडिकल इलाज के बाद भी बच्चा नहीं हो रहा है, तो अपनी पत्नी को मेरे पास भेज दो।"भारत खबर अपडेट
गुरुवार से भारतीय संसद का एक अत्यंत महत्वपूर्ण तीन दिवसीय विशेष सत्र शुरू हो रहा है। इस सत्र में केंद्र सरकार तीन ऐसे विधेयक पेश करने जा रही है, जो न केवल भारतीय राजनीति का भविष्य तय करेंगे, बल्कि संसद की संरचना को भी पूरी तरह बदल देंगे। जहाँ सरकार इसे 'सशक्तिकरण और सुधार' का नाम दे रही है, वहीं विपक्ष ने इसे लेकर मोर्चा खोल दिया है।राजनीति
आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। मंत्रालयम मंडल के चिलकलाडोना के पास एक बोलेरो गाड़ी और लॉरी के बीच हुई भीषण टक्कर में कम से कम 8 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में 10 से 12 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सभी मृतक और घायल कर्नाटक के चिक्कमगलुरु क्षेत्र के रहने वाले थे। ये सभी श्रद्धालु मंत्रालयम मंदिर में दर्शन करने के बाद वापस लौट रहे थे, तभी चिलकलाडोना के पास उनकी बोलेरो गाड़ी विपरीत दिशा से आ रही एक लॉरी से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए।
तिरंगे जैसा फीता काटने से Omar Abdullah ने कर दिया इंकार, BJP बोली- Well Done CM
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के समय उमर अब्दुल्ला ने अन्य कश्मीरी नेताओं के साथ मिलकर कई प्रकार के विरोधी बयान दिए थे, लेकिन अब उनके द्वारा तिरंगे के प्रति दिखाया गया सम्मान पूरे देश को एक सकारात्मक और प्रेरणादायक संदेश दे रहा है। श्रीनगर में घटी एक घटना ने यह स्पष्ट कर दिया है कि राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान किसी भी राजनीतिक मतभेद से ऊपर होता है और यही भावना देश की एकता को मजबूत करती है।
'एक शहंशाह ने...': Parliament में गरजे Owaisi, बोले- यह Bill भारत के संघवाद को नष्ट कर देगा
असदुद्दीन ओवैसी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के कार्यान्वयन से जुड़े प्रस्तावित संवैधानिक संशोधनों को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि इससे भारत की संघीय संरचना कमजोर हो सकती है। लोकसभा के विशेष सत्र में बोलते हुए एआईएमआईएम प्रमुख ने कहा कि ये विधेयक देश के संघीय ढांचे को नष्ट कर देंगे। मैं इन विधेयकों के प्रस्तुत किए जाने का कड़ा विरोध करता हूं। उन्होंने साहिर लुधियानवी का एक शेर भी उद्धृत किया, जिसमें उन्होंने कहा, "एक शहंशाह ने बनवा कर हसीन ताजमहल, हम गरीबों की मोहब्बत का उड़ाया है मजाक।"
पाकिस्तान की राजनीति और सत्ता के गलियारों में छिपी 'असली हकीकत' एक बार फिर दुनिया के सामने आ गई है। इमरान खान सरकार में सूचना मंत्री रहे फवाद चौधरी ने एक सनसनीखेज बयान देते हुए कहा है कि पाकिस्तान में लोकतांत्रिक सरकार महज एक दिखावा है और देश की असली बागडोर सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर के हाथों में है। राजनीति
ईरान के साथ जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राज्य अमेरिका को एक बड़ा सैन्य और वित्तीय नुकसान उठाना पड़ा है। अमेरिकी नौसेना ने पुष्टि की है कि फारस की खाड़ी में उसका सबसे उन्नत और महंगा निगरानी ड्रोन, MQ-4C Triton, दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस एकल ड्रोन की कीमत इतनी अधिक है कि इसमें दो अत्याधुनिक F-35 लड़ाकू विमान खरीदे जा सकते थे। इस ड्रोन की कीमत लगभग $200–240 मिलियन है, जो दो Lockheed Martin F-35 लड़ाकू जेट विमानों की कीमत से लगभग दोगुनी है, F-35 के अपग्रेडेड संस्करणों की कीमत लगभग $100 मिलियन है।
मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव के बीच एक सनसनीखेज रिपोर्ट ने वैश्विक राजनीति में हलचल पैदा कर दी है। 'फाइनेंशियल टाइम्स' के दावे के अनुसार, ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर सटीक हमले करने के लिए चीन द्वारा निर्मित एक उन्नत जासूसी सैटेलाइट का इस्तेमाल किया है। यह रिपोर्ट बीजिंग और तेहरान के बीच बढ़ते सैन्य और रणनीतिक सहयोग की ओर इशारा करती है।राजनीति
समुद्र में महायुद्ध की आहट: ईरान पर अमेरिका की 'सर्जिकल' घेराबंदी, व्यापारिक जहाजों को अंतिम चेतावनी
अमेरिकी नौसेना के युद्धपोत ईरान और उसके आसपास के व्यापारिक जहाजों को यह चेतावनी दे रहे हैं कि वे उन्हें नियंत्रण में लेने और ईरान के साथ व्यापार करने वाले जहाजों की नाकाबंदी का पालन सुनिश्चित करने के लिए बल प्रयोग करेंगे। अमेरिकी मध्य कमान द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए नौसेना के एक रेडियो संदेश में कहा गया, ‘‘ईरानी बंदरगाहों से आने-जाने वाले जहाजों को रास्ते में रोककर उनकी तलाशी ली जाएगी और उन्हें जब्त किया जाएगा।’’
डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिका द्वारा रूसी और ईरानी कच्चे तेल पर दी गई छूट को खत्म करने का फैसला भारत के लिए एक बड़ी कूटनीतिक और आर्थिक चुनौती बनकर उभरा है। इसे विशेषज्ञों द्वारा भारत पर दबाव बनाने की एक सोची-समझी रणनीति के रूप में देखा जा रहा है, जिससे वैश्विक ऊर्जा बाजार में 'पैनिक' जैसी स्थिति पैदा हो सकती है। भारत अपनी तेल जरूरतों का एक बड़ा हिस्सा इन देशों से सस्ते दामों पर पूरा कर रहा था, लेकिन अब इस 'अल्पकालिक राहत' के खत्म होने से भारतीय रिफाइनरियों के सामने संकट खड़ा हो गया है।
अन्य न्यूज़
















