Top 10 Breaking News 10 October 2026 | UN में पाकिस्तान को भारत की दो टूक | मणिपुर के कामजोंग में महिला की हत्या के बाद भड़की हिंसा | देश-विदेश से जुड़ी आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

sfdfdf
ANI
रेनू तिवारी । Oct 10 2026 5:20PM

Top 10 Breaking News 10 October 2026 | आज की ताज़ा और बड़ी खबरें- देश-दुनिया की ताज़ा और बड़ी खबरें अब आपकी उंगलियों पर! प्रभासाक्षी के इस समाचार बुलेटिन में पढ़ें आज की मुख्य सुर्खियाँ। पूरी जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाएँ।

Top 10 Breaking News 10 October 2026 | आज की ताज़ा और बड़ी खबरें- देश-दुनिया की ताज़ा और बड़ी खबरें अब आपकी उंगलियों पर! प्रभासाक्षी के इस समाचार बुलेटिन में पढ़ें आज की मुख्य सुर्खियाँ। पूरी जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाएँ।

UN में Pakistan को भारत की दो टूक, परमाणु धमकी के आगे कभी नहीं झुकेंगे
भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि परमाणु हथियारों को शासन चलाने का ‘‘सामान्य साधन नहीं माना जाना’’ चाहिए। भारत ने कहा कि वह किसी भी परमाणु धमकी या दबाव के आगे नहीं झुकेगा। निरस्त्रीकरण और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर विचार करने वाली संयुक्त राष्ट्र महासभा की प्रथम समिति की बैठक में शुक्रवार को भारत ने अपने जवाब देने के अधिकार का इस्तेमाल किया।

Manipur के Kamjong में महिला की हत्या के बाद भड़की हिंसा, धारा 162 लागू
मणिपुर के हिंसा प्रभावित कामजोंग जिले में एक महिला की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद राज्य में एक बार फिर हिंसा भड़क उठी, जिसके मद्देनजर अधिकारियों ने निषेधाज्ञा लागू कर दी। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

Captain Smit Machhar पर कॉकपिट में हमले की जांच करेगी NIA, केंद्र का निर्देश
केंद्र सरकार ने नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) को 'फ्लाईदुबई' (flyDubai) की एक फ़्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार पर हुए हमले का मामला दर्ज करने और उसकी जांच करने का निर्देश दिया है। बताया जा रहा है कि कॉकपिट के अंदर हुई बहस के बाद विमान अचानक तेज़ी से नीचे की ओर (शार्प डाइव) गया और सऊदी अरब के एयरस्पेस में वापस लौट आया।

Delhi CJP Protest देखकर कश्मीरी नेताओं ने जताई खुशी! उमर और महबूबा एक सुर में बोले, ''दिल्ली पहुँचा 'कश्मीर मॉडल'''
दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के जबरन किए जा रहे प्रदर्शन को रोकने के लिए इंटरनेट सेवाओं पर पाबंदी, रास्तों की घेराबंदी और सुरक्षा प्रतिबंधों के बीच सियासत का एक नया मोर्चा खुल गया है। राजधानी में उपजे हालात कश्मीर के उन नेताओं के लिए राजनीतिक हमला बोलने का मौका बन गए हैं, जो लंबे समय से केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते रहे हैं।

Delhi CJP Protest देखकर कश्मीरी नेताओं ने जताई खुशी! उमर और महबूबा एक सुर में बोले, ''दिल्ली पहुँचा 'कश्मीर मॉडल'''
दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के जबरन किए जा रहे प्रदर्शन को रोकने के लिए इंटरनेट सेवाओं पर पाबंदी, रास्तों की घेराबंदी और सुरक्षा प्रतिबंधों के बीच सियासत का एक नया मोर्चा खुल गया है। राजधानी में उपजे हालात कश्मीर के उन नेताओं के लिए राजनीतिक हमला बोलने का मौका बन गए हैं, जो लंबे समय से केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते रहे हैं।

प्रोटेस्ट के बीच सुप्रीम कोर्ट के वकीलों को दिल्ली पुलिस बस में भरकर कहां ले जा रही थी? तुरंत एक्शन में आए CJI सूर्यकांत
दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट परिसर के पास विरोध प्रदर्शन करते समय हिरासत में लिए गए लगभग 50-60 वकीलों (जिनमें सीनियर और महिला वकील भी शामिल थे) को भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) के दखल के बाद कुछ घंटों बाद रिहा कर दिया गया। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी, और इसी दौरान ये गिरफ्तारियां हुईं। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) द्वारा CJI को पत्र लिखकर हिरासत में लिए गए वकीलों के मामले में दखल की मांग करने के बाद उन्हें रिहा किया गया।

हिरासत में अभिजीत दीपके, उधर गम में डूब गया उनका परिवार, क्या वापस लौटेंगे मुंबई?
महाराष्ट्र के हिंगोली ज़िले में 'कॉकरोच जनता पार्टी' के संस्थापक और संयोजक अभिजीत डिपके की दादी, सावित्रीबाई शंकर डिपके का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह लगभग 80 साल की थीं। सावित्रीबाई ने अभिजीत डिपके के पैतृक गाँव संटुक पिंपरी में अंतिम सांस ली, जहाँ उनके दादा-दादी रहते थे। उनके निधन से डिपके परिवार और गाँव में शोक की लहर दौड़ गई है।

केजरीवाल से प्रशांत भूषण तक, 2000 से ज्यादा प्रदर्शनकारी पकड़े गए, अब-तक क्या एक्शन हुआ?
दिल्ली में अपनी फ़्लाइट के उतरने के कुछ ही देर बाद, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फ़ाउंडर अभिजीत दिपके और प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने विमान के अंदर से हिरासत में ले लिया। ये तीनों नेता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेंद्र कुमार के ख़िलाफ़ जंतर-मंतर पर पार्टी के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए मुंबई से दिल्ली आए थे। सीजेपी द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में दिपके को विमान में आए पुलिसकर्मियों से यह कहते हुए सुना जा सकता है, "हम गिरफ़्तार होने के लिए ही यहाँ आए हैं। आइए और हमें गिरफ़्तार कीजिए। नेताओं को हिरासत में लेने से पहले, पुलिसकर्मियों ने उन्हें बताया कि उनके पास जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं है।

Operation Sindoor के बाद पहली बार भारत ने किया सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास, 40 देशों की Airforce को सामने देख Rajnath Singh ने दे दिया बड़ा संदेश
दुनिया के समुद्री व्यापार मार्गों और सामरिक समुद्री संकरे रास्तों पर बढ़ते खतरे के बीच भारत ने अपनी सैन्य तैयारियों और अंतरराष्ट्रीय रक्षा सहयोग का स्पष्ट संदेश दिया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज बहुराष्ट्रीय वायु सैन्य अभ्यास ‘तरंग शक्ति’ के दौरान चेतावनी दी कि महत्वपूर्ण व्यापार मार्गों, समुद्री संचार लाइनों और संवेदनशील समुद्री चोकपॉइंट्स को हथियार की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है। यह स्थिति वैश्विक सुरक्षा व्यवस्था में अनिश्चितता बढ़ा रही है।

ट्रंप-मस्क की इस गलती ने मोदी को बनाया 10 गुना ताकतवर, अब अमेरिका पर ही 100% टैरिफ लगेगा?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क के हालिया फैसलों ने अनजाने में ही सही, वैश्विक मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कद को कई गुना मजबूत कर दिया है। सोशल मीडिया पर यह चर्चा गर्म है कि अमेरिकी दबाव की रणनीति भारत के सामने पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। इस पूरे घटनाक्रम ने यह साफ कर दिया कि भारत किसी भी महाशक्ति के दबाव में आकर फैसले नहीं लेता, जबकि घरेलू विपक्ष पर अक्सर विदेश नीति को लेकर दोहरे मापदंड अपनाने के आरोप लगते रहे हैं।

CJP के बाद अब INDIA गठबंधन की बारी, दिल्ली में 12 अक्टूबर को बड़े विरोध प्रदर्शन का ऐलान
AICC के जनरल सेक्रेटरी के.सी. वेणुगोपाल ने शनिवार को कहा कि लोगों के वोटिंग अधिकारों की रक्षा के लिए जारी लड़ाई के तहत INDIA ब्लॉक सोमवार को दिल्ली में एक बड़ा विरोध प्रदर्शन करेगा। INDIA ब्लॉक के नेताओं ने शुक्रवार को राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात की और वोट चोरी के अपने दावों का मुद्दा उठाया। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और पिछले दो सालों में हुए सभी विधानसभा चुनावों को रद्द करने की मांग की। विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें इस बात से हैरानी हुई कि राष्ट्रपति ने चुनाव में चोरी के आरोप का खंडन नहीं किया।

All the updates here:

अन्य न्यूज़