रियल एस्टेट सेक्टर में बड़ा कंसॉलिडेशन: ऑरम प्रॉपटेक करेगी हाउसिंग डॉट कॉम का 100% अधिग्रहण, शेयर-स्वैप डील का ऐलान

Housing com
Instagram @housingindia
रेनू तिवारी । Jul 16 2026 1:03PM

रियल एस्टेट क्षेत्र की कंपनी ऑरम प्रॉपटेक लिमिटेड ने कारोबार के विस्तार के लिए पूर्णतः शेयर आधारित सौदे में संपत्ति वर्गीकृत मंच हाउसिंग डॉट कॉम का अधिग्रहण करने की बृहस्पतिवार को घोषणा की। हाउसिंग डॉट कॉम का स्वामित्व ऑस्ट्रेलिया की आरईए ग्रुप के पास है।

भारतीय प्रॉपर्टी टेक्नोलॉजी (PropTech) सेक्टर से एक बहुत बड़ी खबर आ रही है। रियल एस्टेट क्षेत्र की प्रमुख टेक कंपनी ऑरम प्रॉपटेक लिमिटेड (Aurum PropTech Ltd) ने अपने कारोबार का विस्तार करने के लिए देश के बड़े प्रॉपर्टी क्लासिफाइड प्लेटफॉर्म हाउसिंग डॉट कॉम (Housing.com) का अधिग्रहण करने की घोषणा की है। यह सौदा पूरी तरह से शेयर आधारित (All-Stock Deal) होगा। आपको बता दें कि हाउसिंग डॉट कॉम का स्वामित्व वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज कंपनी 'आरईए ग्रुप' (REA Group) के पास है। इससे पहले ऑरम प्रॉपटेक, आरईए ग्रुप से ही आवासीय ब्रोकरेज मंच 'प्रॉपटाइगर' (PropTiger) का भी अधिग्रहण कर चुकी है।

इसे भी पढ़ें: तुम मुस्लिम हो? US में धर्म पूछकर भारतीय को 15 बार चाकू से गोदा

मुंबई स्थित ऑरम प्रॉपटेक ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि उसने पूर्णतः शेयर आधारित लेनदेन के तहत हाउसिंग डॉट कॉम में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए बाध्यकारी शेयर अधिग्रहण समझौता किया है। इस सौदे के तहत ऑरम प्रॉपटेक 1,97,93,309 शेयर जारी करेगी, जो विस्तारित शेयर पूंजी का लगभग 20.5 प्रतिशत होगा। इस लेनदेन के बाद ऑरम प्रॉपटेक में आरईए इंडिया की कुल हिस्सेदारी बढ़कर 24.9 प्रतिशत हो जाएगी। मौजूदा शेयर मूल्य के आधार पर बीएसई में ऑरम प्रॉपटेक का बाजार पूंजीकरण करीब 1,900 करोड़ रुपये है। इससे पहले ऑरम प्रॉपटेक ने आरईए ग्रुप से आवासीय ब्रोकरेज मंच प्रॉपटाइगर का भी अधिग्रहण किया था।

इसे भी पढ़ें: करदाताओं को बड़ी राहत! सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए बढ़ाया कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स (CII), ऐसे घटेगा आपका टैक्स बोझ

इस सौदे के बाद हाउसिंग डॉट कॉम और ऑरम का प्रौद्योगिकी-संचालित प्रॉपटेक कारोबार एकीकृत मंच के रूप में कार्य करेगा। ऑरम वेंचर्स के संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) आशीष देवड़ा ने कहा, ‘‘भारतीय संपत्ति प्रौद्योगिकी क्षेत्र के कृत्रिम मेधा (एआई) और आंकड़ा-संचालित अगले चरण में हम आरईए का ऑरम प्रॉपटेक में एक महत्वपूर्ण शेयरधारक के रूप में स्वागत करते हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़