हरे निशान पर खुला आज का शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी दोनों उछलें

sensex

बीएसई सेंसेक्स कारोबार के शुरुआती दौर में 366.76 अंक यानी 0.94 प्रतिशत बढ़कर 39,340.46 अंक पर पहुंच गया। वहीं एनएसई का निफ्टी भी इस दौरान 92.35 अंक यानी 0.80 प्रतिशत बढ़कर 11,595.70 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स में शामिल शेयरों में इस दौरान एचडीएफसी पांच प्रतिशत की बढ़त के साथ सबसे आगे रहा।

मुंबई। वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेत मिलने और खरीदारी का जोर रहने से मंगलवार को बंबई शेयर बाजार (बीएसई) में कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स 366.76 अंक चढ गया वहीं निफ्टी में भी इस दौरान 92 अंक की बढ़त दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के शुरुआती दौर में 366.76 अंक यानी 0.94 प्रतिशत बढ़कर 39,340.46 अंक पर पहुंच गया। वहीं एनएसई का निफ्टी भी इस दौरान 92.35 अंक यानी 0.80 प्रतिशत बढ़कर 11,595.70 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स में शामिल शेयरों में इस दौरान एचडीएफसी पांच प्रतिशत की बढ़त के साथ सबसे आगे रहा।

इसे भी पढ़ें: जीएसटी काउंसिल का ऐलान, जून 2022 से आगे बढ़ी कारों और तंबाकू पर सरचार्ज

एशियन पेंट्स, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक, महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा और भारतीय स्टेट बैंक के शेयरों में भी बढ़त रही। सेंसेक्स में शामिल सभी शेयर हरे निशाल में कारोबार कर रहे थे। इससे पहले सोमवार को सेंसेक्स कारोबार की समाप्ति पर 276.65 अंक यानी 0.71 प्रतिशत बढ़कर 38,973.70 अंक और निफ्टी 86.40 अंक यानी 0.76 प्रतिशत बढ़कर 11,503.35 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजार के आंकड़े बताते हैं कि विदेशी निवेशकों ने सोमवार को बाजार में 236.71 करोड़ रुपये की खरीदारी की।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़