Periods में कमजोरी और थकान दूर करने के लिए डाइट में शामिल करें ये 4 चीजें

पीरियड्स के दौरान होने वाली कमजोरी और थकान से बचने के लिए महिलाओं को पोषक तत्वों से भरपूर आहार लेना चाहिए। तुरंत ऊर्जा और आयरन की कमी पूरी करने के लिए खजूर का सेवन बेहद फायदेमंद होता है। वहीं, शरीर को हाइड्रेट रखने, कमजोरी दूर करने और बेहतर पाचन के लिए नारियल पानी, नींबू पानी और छाछ पीना चाहिए।
महिलाओं को पीरियड्स के दौरान अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखना चाहिए। इस दौरान होने वाले हार्मोनल बदलाव और ब्लीडिंग के चलते शरीर में कमजोरी और थकान महसूस होने लगती है। वहीं, कई बार दर्द के कारण भी कुछ खाने का मन नहीं होता है।
लेकिन कई बार खाना न खाने से कमजोरी और भी बढ़ जाती है और कई बार चक्कर आने लगते हैं। इसलिए अपने शरीर में ताकत बनाए रखने के लिए कुछ खास चीजों को डाइट में जरुर शामिल करें। वहीं, अपने डेली डाइट में आयरन रिच फूड्स का सेवन जरुर करें। आइए आपको बताते हैं इस दौरान किन चीजों का सेवन करना चाहिए।
पीरियड्स के दौरान थकान और कमजोरी दूर करने के लिए क्या खाएं?
इस अवधि में शरीर को न्यूट्रिएंट्स की काफी जरुरत होती है। इसलिए आपको इलेक्ट्रोलाइट्स और आयरन से भरपूर चीजें खानी चाहिए।
खजूर खाएं
पीरियड्स के दौरान खजूर का सेवन जरुर करें। इसमें प्राकृतिक शुगर जैसे ग्लूकोज और फ्रुक्टोज होते हैं, जो कि शरीर को ऊर्जा देते हैं। खजूर खाने से आपके शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है। इसमें आयरन भी होता है, जो खून की कमी को दूर करता है। ऐसे में कई महिलाओं को कब्ज की समस्या होती है, उनके लिए इसका सेवन करने से काफी फायदेमंद होगा, क्योंकि इसमें फाइबर होता है।
नारियल पानी पिएं
अक्सर पीरियड्स के दौरान पेट में दर्द, थकान, ब्लोटिंग और कमजोरी जैसी समस्या परेशान करती है। इसलिए इस दौरान शरीर को हाइड्रेट रखना काफी जरुरी है। कई बार पीरियड्स में डिहाइड्रेशन के कारण भी कमजोरी और थकान महसूस होती है। नारियल पानी पीने से शरीर हाइड्रेट होता है। नारियल पानी में पाए जाने वाले पोटैशियम, मैग्नीशियम और सोडियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स बॉडी में फ्ल्यूड का बैलेंस बनाकर रखते हैं। यह पोटैशियम और मैग्नीशियम मसल्स के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। अगर आपका पेट फूलता है, तो आपके लिए नारियल पानी पीना सबसे बढ़िया है।
नींबू पानी पिएं
इस दौरान कई महिलाओं को चक्कर आते हैं, ज्यादा कमजोरी महसूस होती है या कई बार बीपी लो हो जाता है, तो नींबू का पानी में नमक मिलाकर पिएं। आप चाहें तो काला या सेंधा नमक मिलाएं। नींबू पानी पीरियड्स के समय फ्लूइड इंटेक बढ़ाने का आसान तरीका है। नींबू में पाए जाने वाले विटामिन-सी इम्यून सिस्टम को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करता है। यह शरीर को डिटॉक्स करता है।
छाछ पिएं
शरीर को हाइड्रेशन देने के लिए छाछ भी एक सबसे बेहतरीन ऑप्शन है। छाछ में जीरा, काला नमक, पुदीना, हींग और काली मिर्च मिलाकर पिएं। यह आपको डाइजेशन बेहतर तरीका होता है और शरीर में हाइड्रेशन भी मिलता है। छाछ पीने से न सिर्फ कमजोरी दूर होती है, बल्कि इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स पाचन संबंधित दिक्कतों को दूर करता है।
अन्य न्यूज़













