Reacher Season 4 की प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग शुरू, रिलीज हुए पहले तीन एपिसोड

Reacher Season 4
INSTAGRAM
एकता । Aug 13 2026 12:30PM

एलन रिचसन स्टारर मशहूर वेब सीरीज रीचर का चौथा सीजन 12 अगस्त से प्राइम वीडियो पर शुरू हो गया है। ली चाइल्ड की किताब गॉन टुमॉरो पर आधारित इस सीजन में जैक रीचर एक बड़ी वैश्विक साजिश का पर्दाफाश करते नजर आएंगे। इसके अलावा इस सीरीज की स्पिन-ऑफ सीरीज नीग्ली भी अगले महीने रिलीज होने वाली है।

एक्टर एलन रिचसन एक बार फिर जैक रीचर के किरदार में लौट आए हैं। रीचर सीरिज का चौथा सीजन 12 अगस्त से स्ट्रीम हो गया है। यह सीरीज ली चाइल्ड की मशहूर किताबों पर आधारित है। जैक रीचर यूएस आर्मी मिलिट्री पुलिस के पूर्व मेजर हैं, जो सेना छोड़ने के बाद बिना किसी ठिकाने के घूमते रहते हैं। लेकिन जहां भी जाते हैं, किसी न किसी रहस्यमय मामले में खुद-ब-खुद उलझ जाते हैं। अब चौथे सीजन में वह एक नए और बड़े मामले को सुलझाते नजर आ रहे हैं।

प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं रीचर सीजन 4

रीचर सीजन 4 को तीन एपिसोड्स के साथ दुनिया भर में स्ट्रीमिंग के लिए रिलीज कर दिया गया है। इन्हें प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है। इस सीजन में कुल 8 एपिसोड होंगे, जो अलग-अलग तारीखों पर रिलीज किए जाएंगे।

एपिसोड 1 – सिटी ऑफ ब्रदरली लव – 12 अगस्त
एपिसोड 2 – केज फाइट – 12 अगस्त
एपिसोड 3 – वन स्मॉल स्टेप – 12 अगस्त
एपिसोड 4 – 19 अगस्त
एपिसोड 5 – 26 अगस्त
एपिसोड 6 – 2 सितंबर
एपिसोड 7 – 9 सितंबर
एपिसोड 8 – 16 सितंबर


गॉन टुमॉरो किताब पर आधारित है नई कहानी

रीचर सीजन 4 की कहानी ली चाइल्ड की 13वीं किताब गॉन टुमॉरो पर आधारित है। कहानी में रीचर की मुलाकात फिलाडेल्फिया में एक शख्स से होती है। इसके बाद वह एक बड़ी साजिश में फंस जाता है। मामला आगे बढ़ने पर रीचर को पता चलता है कि इस साजिश के तार दुनिया के बड़े नेताओं और ताकतवर लोगों से जुड़े हुए हैं। इस दौरान खुद रीचर इस मामले का सबसे बड़ा निशाना बन जाता है। इसे भी पढ़ें: Verity Trailer: खौफनाक रहस्यों से भरी है Dakota Johnson और Anne Hathaway की फिल्म की कहानी

कौन-कौन कलाकार आएंगे नजर?

एलन रिचसन चौथी बार जैक रीचर के रोल में दिखाई दे रहे हैं। उनके साथ क्रिस्टोफर रोड्रिग्ज-मार्क्वेट जैकब मेरिट, सिडेल नोएल तमारा ग्रीन, एग्नेज मो लीला होथ और केविन कॉरिगन शॉन डोहर्टी के किरदार में नजर आएंगे। इसे भी पढ़ें: मुश्किल दौर में Brad Pitt के मन में आया था आत्महत्या का ख्याल, बयां किया अपना दर्द

अगले महीने आएगी रीचर की स्पिन-ऑफ सीरीज

रीचर के पहले तीनों सीजन भी प्राइम वीडियो पर देखे जा सकते हैं। वहीं, इस सीरीज की स्पिन-ऑफ सीरीज नीग्ली भी जल्द रिलीज होने वाली है। इसका आधिकारिक ट्रेलर भी जारी कर दिया गया है और सीरीज अगले महीने दर्शकों के बीच आने वाली है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़