ड्रैगन की घेराबंदी का हो गया पूरा इंतजाम, एकजुट हुए अमेरिका, ताइवान और जापान, टूटेगा वन चाइना वाला प्लान

America Taiwan and Japan
Creative Common
अभिनय आकाश । Jan 12 2023 1:28PM

वन चाइना पॉलिसी को अंजाम देने के इरादे से चीन ताइवान के पास अपना युद्धाभ्यास खत्म कर चुका है। लेकिन चीन को जवाब देने के लिए तीन देशों ने बड़ी एक्टिविटी शुरू कर दी है। ये तीनों देश जापान, अमेरिका और ताइवान हैं। जापान के अंदर मौजूद अमेरिकी सेना अपने रुख को और ज्यादा आक्रामक करने जा रही है।

कई सालों से ताइवान पर कब्जे का प्लान बनाए बैठे चीन ने युद्ध की तैयारी तेज कर दी है। ताइवान के आसपास वाले क्षेत्र में चीन दो बार युद्धाभ्यास कर चुका है। अब चीन के बढ़ते खतरे को देखते हुए अमेरिका ने ड्रैगन की घेराबंदी शुरू कर दी है। बाइडेन ने ताइवान से लेकर जापान तक चीन को घेरने का प्लान तैयार किया है। 2023 में एशिया में चीन के खिलाफ बड़ी तैयारी पूरी होने वाली है। ड्रैगन पर नकेल कसने के लिए अमेरिका, ताइवान और जापान एक साथ आ गए हैं। जापान और अमेरिका ने तो खुलकर ऐलान भी कर दिया है कि दोनों देश अपने सैन्य रिश्तों को और मजबूत करेंगे।

इसे भी पढ़ें: Swami Vivekananda Birth Anniversary: खेतड़ी से मिली थी स्वामी विवेकानन्द को वैश्विक पहचान

वन चाइना पॉलिसी को अंजाम देने के इरादे से चीन ताइवान के पास अपना युद्धाभ्यास खत्म कर चुका है। लेकिन चीन को जवाब देने के लिए तीन देशों ने बड़ी एक्टिविटी शुरू कर दी है। ये तीनों देश जापान, अमेरिका और ताइवान हैं। जापान के अंदर मौजूद अमेरिकी सेना अपने रुख को और ज्यादा आक्रामक करने जा रही है। हाल ही में बनाई गई मरीन यूनिट को अत्याधुनिक जासूसी क्षमता के साथ जापान में तैनात किया जाएगा। ये मरीन सैनिक एंटी शिप मिसाइल भी दाग सकेंगे। 

इसे भी पढ़ें: जी20 सम्मेलन भारत के लिए अपनी क्षमताओं के प्रदर्शन का ‘शानदार अवसर’ : पीयूष गोयल

अमेरिका की अगुवाई वाले इस ग्रुप ने चीन को घेरने का पूरा प्लान एक्टिवेट कर दिया है। ताइवान के विमान और सेना युद्धाभ्यास में जुट गए हैं। ताइवान चीन की सेना के मुकाबले ये तैयारी कर रहा है तो जापान ने चीन की बड़ी घेराबंदी शुरू कर दी है। योनागुनी आइलैंड की ताइवान से दूरी महज 110 किलोमीटर है। चीन के ओजियान से 400 किलोमीटर दूर है। जापान ताइवान के पास योनागुनी आइलैंड पर सैन्य तैयारियां तेज कर रहा है। तैनाती के साथ ही चीन को चेतावनी दी जा रही है। इसके साथ ही अमेरिका ओकिनावा आइलैंड पर मरीन की तैनाती करने वाला है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़