लाहौर जेल में बंद नवाज शरीफ की हालत नाजुक, डॉक्‍टरों को नहीं मिली चेकअप की मंजूरी

nawaz-sharif-condition-not-good-in-lahore-jail-delicate-sanctions-not-approved-by-doctors
[email protected] । Jan 12 2019 10:57AM

शरीफ की बेटी मरियम नवाज ने कहा कि लाहौर की कोट लखपत जेल में अल अजीजिया स्टील मिल भ्रष्टाचार मामले में सात वर्ष की सजा काट रहे शरीफ के बांह में दर्द है जो संभवत: एंजाइना (हृदयरोग के चलते हृदय एवं अन्य अंगों में दर्द) है।

लाहौर। पाकिस्तान की एक जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का स्वास्थ्य खराब हो गया है। यह दावा उनकी बेटी ने शुक्रवार को किया और आरोप लगाया कि जेल प्रशासन उनके हृदय चिकित्सकों को यहां जेल में उनकी जांच नहीं करने दे रहा है।

इसे भी पढ़ें- BJP का प्रयास राममंदिर पर जारी, शाह बोले- कानून के रास्ते में कांग्रेस बन रही रोड़ा

शरीफ की बेटी मरियम नवाज ने कहा कि लाहौर की कोट लखपत जेल में अल अजीजिया स्टील मिल भ्रष्टाचार मामले में सात वर्ष की सजा काट रहे शरीफ के बांह में दर्द है जो संभवत: एंजाइना (हृदयरोग के चलते हृदय एवं अन्य अंगों में दर्द) है। हालांकि जेल के एक प्रवक्ता ने कहा कि जेल के चिकित्सकों ने शरीफ की जांच की है और उनका स्वास्थ्य ठीक है।

इसे भी पढ़ें- छत्रपति हत्या मामले में राम रहीम समेत 3 अन्य दोषी करार, 17 को होगी सजा

मरियम ने ट्वीट किया, ‘‘शरीफ के हृदय रोग विशेषज्ञ पूरे दिन उन तक पहुंचने का प्रयास करते रहे लेकिन अनुमति नहीं दी गई। उनकी उन चिकित्सकों से जांच की जरूरत है जिन्हें उनके जटिल चिकित्कसकीय अतीत की जानकारी है।’’

All the updates here:

अन्य न्यूज़