Sawan Third Monday पर ग्रहों के राजा का राशि परिवर्तन, Lucky Zodiac Signs की बढ़ेगी Wealth और Reputation

17 अगस्त 2026 को सावन के तीसरे सोमवार पर सूर्य का सिंह राशि में गोचर एक महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना है जो सिंह, तुला और धनु राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से कल्याणकारी सिद्ध होगी। ग्रहों के राजा का स्वराशि में प्रवेश प्रशासनिक सफलता, आत्मविश्वास में वृद्धि और आर्थिक लाभ के नए मार्ग प्रशस्त करेगा। सूर्य गोचर और सावन का यह अद्भुत संयोग करियर और व्यक्तिगत मान-सम्मान में सकारात्मक बदलाव लाने के संकेत दे रहा है।
इस बार सावन का तीसरा सोमवार 17 अगस्त 206 को पड़ रहा है। धार्मिक दृष्टि यह दिन बेहद खास और ज्योतिषीय नजर से भी यह और भी अच्छा माना जा रहा है। क्योंकि इस दिन ग्रहों के राजा सूर्य देव अपनी स्वयं की राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। सूर्य का अपनी राशि में गोचर करना बेहद शुभ और कल्याणकारी माना जाता है।
इसके प्रभाव जातकों के रुके हुए कार्य को पूरा करने , लाभ, आत्मविश्वास से लेकर मान-सम्मान को बढ़ाने का कार्य करता है। ज्योतिष के अनुसार, सूर्य का प्रभाव व्यक्ति के पर्सनालिटी में निखार लेकर आता है। सावन की सोमवार के शुभ संयोग का इस दिन होना और भी कई लाभ के संकेत दे रहा है। सावन के सोमवार पर भगवान शिव की पूजा और सूर्य के अपनी स्वराशि में प्रवेश का संयोग कुछ राशियों के लिए बेहद कमाल का रहने वाला है। आइए आपको बताते हैं कौन हैं ये लकी राशियां।
सिंह राशि
इस दैरान सिंह राशि के लिए समय काफी प्रभावशाली रहने वाला है। कला के क्षेत्र में कोई बड़ा नया अपडेट आपको देखने को मिल सकता है। आत्मविश्वास के दम पर आप अपने लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ पाएंगे। करियर पहले से भी और बेहतर बनेंगा। मनचाहे कार्य में लाभ प्राप्त होगा। घर में किसी वस्तु आगमन हो सकता है। ताकि आपको भौतिक सुख प्रदान हो। बिजनेस में नई योजना बना सकते हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए सफलता और सम्मान की प्राप्ति अधिक होगी। आपके जीवन में नए लोग प्रेम और ऊर्जा के रंग भरेंगे। प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलने के संकेत हैं। बता दें कि, घर में भी आपका प्रभाव बढ़ेगा। परिवार में किसी नए व्यक्ति का आगमन होगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां देखने को मिलेगी। निवेश के मामले में आपको लाभ मिलेगा।
धनु राशि
धनु राशि के लोगों को भाग्य का साथ पूरा मिलेगा। घर में पूजा-पाठ का आयोजन हो सकता है। कानून से संबंधित मामलों में भी राहत देखने को मिलेगी। रोजगार की तलाश में लगे लोगों को रोजगार मिलने के योग हैं। आर्थिक परेशनियों से भी राहत मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयास सफल हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
अन्य न्यूज़













