Amit Shah ने Ahmedabad के बोपाल क्षेत्र में जलभराव पर सीएम को पत्र लिखा

Amit Shah ने Ahmedabad के बोपाल क्षेत्र में जलभराव पर सीएम को पत्र लिखा
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने संसदीय क्षेत्र गांधीनगर के अंतर्गत आने वाले अहमदाबाद के बोपाल, अंबली, घुमा और शेला इलाकों में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करने की बात कही है। हाल ही में करीब 18 इंच बारिश के बाद इन नए विकसित क्षेत्रों में हुए जलभराव को देखते हुए उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को पत्र लिखा। शाह के निर्देश पर अहमदाबाद नगर निगम ने प्रभावित इलाकों का सर्वेक्षण कराकर वर्षाजल निकासी का मास्टर प्लान तैयार किया है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद के बोपाल और आसपास के इलाकों में जलभराव की समस्या को गंभीरता से लेते हुए इसका स्थायी और सुनियोजित समाधान करने के लिए कहा है। ये इलाके शाह के लोकसभा क्षेत्र के हिस्सा हैं। गांधीनगर से लोकसभा सदस्य शाह ने इस संबंध में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, अहमदाबाद के महापौर और नगर निगम आयुक्त को पत्र लिखकर बार-बार होने वाले जलभराव की समस्या से निपटने के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा।

शाह के सांसद कार्यालय की ओर से बृहस्पतिवार को जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। इन इलाकों में अंबली, घुमा और शेला भी शामिल हैं। अहमदाबाद शहर के ये नए विकसित शहरी इलाके शाह के गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं।

विज्ञप्ति के अनुसार, अहमदाबाद में भारी बारिश के बाद यह समस्या सामने आई। हाल में हुई बारिश के दौरान करीब 18 इंच पानी बरसा था। भारी बारिश के कारण अंबली-बोपाल-घुमा-शेला इलाके में जलभराव हो गया, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

इन इलाकों को 2021 में अहमदाबाद नगर निगम (एएमसी) की सीमा में शामिल किया गया था। भौगोलिक स्थिति और पहले पर्याप्त वर्षाजल निकासी व्यवस्था नहीं होने के कारण भारी बारिश के दौरान इन इलाकों में जलभराव की समस्या होती है। विज्ञप्ति के मुताबिक, शाह के निर्देश पर अहमदाबाद नगर निगम ने पूरे इलाके का सर्वेक्षण कराया और क्षेत्रवार वर्षाजल निकासी की मास्टर प्लान तैयार किया।

विज्ञप्ति में बताया गया कि इसके तहत उन इलाकों में वर्षाजल के लिए नई निकासी व्यवस्था स्थापित करने की योजना बनाई गई है, जहां फिलहाल ऐसी सुविधा उपलब्ध नहीं है। अहमदाबाद नगर निगम ने बताया कि इसके अलावा जलभराव वाले स्थानों की पहचान कर वहां जरूरी उपाय किए जाएंगे तथा बारिश के पानी की जल्द निकासी के लिए वर्षाजल निकासी पाइपलाइन, आपस में जुड़ी नालियों और पानी की निकासी के मार्ग की व्यवस्था की जाएगी।

All the updates here:

अन्य न्यूज़