Punjab में Ravneet Bittu के काफिले पर कथित पथराव, आप कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

भारतीय जनता पार्टी के नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने बटाला के पास अपने काफिले पर हमले का आरोप लगाते हुए कहा कि उपद्रवियों ने वाहनों पर पत्थर और अंडे फेंके। इस घटना में दो गाड़ियों के शीशे टूटने और जैमर वाहन को नुकसान पहुंचने की बात कही गई है। बिट्टू ने मामले की पूरी जानकारी केंद्रीय गृह मंत्रालय को सौंपने की पुष्टि की है।

भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने शुक्रवार को दावा किया कि पंजाब के बटाला के पास आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने उनके काफिले पर उस समय कथित रूप से हमला किया, जब वह पठानकोट में अपनी पार्टी की ओर से आयोजित मादक पदार्थ विरोधी यात्रा में शामिल होने जा रहे थे। बिट्टू ने दावा किया कि 100 से अधिक आप कार्यकर्ताओं ने उनके काफिले को निशाना बनाया और उस पर पत्थर तथा अंडे फेंके। उन्होंने आरोप लगाया, काफिले के दो वाहनों के शीशे टूट गए।

उन्होंने जैमर वाहन को भी नुकसान पहुंचाया। घटना का ब्योरा देते हुए बिट्टू ने कहा कि हमला उस समय हुआ, जब उनका काफिला थोड़ा धीमा हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया, पूरी घटना के दौरान स्थानीय पुलिस मूकदर्शक बनी रही।

बटाला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेहताब सिंह से मामले में उनकी प्रतिक्रिया के लिए संपर्क नहीं हो सका। भाजपा नेता ने संवाददाताओं से कहा कि अगर उन्हें या उनके साथ चल रहे लोगों को कुछ होता है तो इसके लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) जिम्मेदार होंगे। उन्होंने कहा, मैंने इस घटना की जानकारी केंद्रीय गृह मंत्रालय को दे दी है।

बिट्टू पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते हैं। वह पठानकोट जा रहे थे, जहां वह भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा शुरू की जा रही मादक पदार्थ विरोधी यात्रा में शामिल होने वाले थे। बताया जा रहा है कि उनकी सुरक्षा टीम ने तीन लोगों को पकड़ा है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़