शिवकुमार का भाजपा सरकार पर आरोप, कहा- बेंगलुरू हिंसा मामले में कांग्रेस नेताओं को बना रही निशाना

डीके शिवकुमार ने कहा कि हिंसा में कांग्रेस नेताओं की कोई भूमिका नहीं है। बहरहाल, भाजपा इस घटना से कांग्रेस नेताओं के नाम जोड़कर इसका राजनीतिकरण करने का प्रयास कर रही है।
नयी दिल्ली। कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने मंगलवार को आरोप लगाया कि बेंगलुरू में हुई हालिया हिंसा के मामले में राज्य की भाजपा सरकार उनकी पार्टी के नेताओं को निशाना बना रही है ताकि इस मुद्दे का राजनीतिकरण किया जा सके। उन्होंने यह दावा भी किया कि वहां के भाजपा नेता स्थानीय कांग्रेस नेताओं को परेशान कर रहे हैं। शिवकुमार ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हिंसा में कांग्रेस नेताओं की कोई भूमिका नहीं है। बहरहाल, भाजपा इस घटना से कांग्रेस नेताओं के नाम जोड़कर इसका राजनीतिकरण करने का प्रयास कर रही है।’’
इसे भी पढ़ें: बेंगलुरू हिंसा पर बोले सिद्धारमैया, दो गुटों में विभाजित हुई भाजपा, एक गुट येदियुरप्पा को अपदस्थ करने में जुटा
उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि कर्नाटक की भाजपा सरकार कांग्रेस विधायक अखंड श्रीनिवास मूर्ति को सुरक्षा प्रदान करने में विफल रही। गौरतलब है कि श्रीनिवास मूर्ति के एक रिश्तेदार के फेसबुक पोस्ट का विरोध कर रही भीड़ ने उनके आवास पर हमला कर दिया था।
अन्य न्यूज़















