बेंगलुरू हिंसा पर बोले सिद्धारमैया, दो गुटों में विभाजित हुई भाजपा, एक गुट येदियुरप्पा को अपदस्थ करने में जुटा

कर्नाटक में नेता विपक्ष सिद्धारमैया ने कहा कि कर्नाटक में भाजपा स्पष्ट रूप से दो गुटों में विभाजित है। एक गुट आरएसएस का करीबी है जो बी एस येदियुरप्पा को अपदस्थ करने के लिए बेंगलुरु में हुई हिंसा का लाभ उठाने की कोशिश कर रहा है।
बेंगलुरु। कर्नाटक में नेता विपक्ष सिद्धारमैया ने मंगलवार को आरोप लगाया कि आरएसएस का करीबी, भाजपा का एक गुट मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा को अपदस्थ करने के लिए पिछले सप्ताह बेंगलुरु में हुई हिंसा का लाभ उठाने की कोशिश कर रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ पार्टी के नेता राजनीतिक लाभ के वास्ते मुस्लिम मतों को बांटने के लिए एसडीपीआई का इस्तेमाल औजार के रूप में कर रहे हैं। उन्होंने राज्य सरकार और इसके मंत्रियों पर आरोप लगाया कि वे हिंसा के मुद्दे पर लोगों को गुमराह कर रहे हैं तथा असल दोषियों की पहचान करने की जगह कांग्रेस को निशाना बनाने में अधिक रुचि दिखा रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: बेंगलुरु हिंसा: कर्नाटक सरकार 'दावा कमिश्नर' की नियुक्ति के लिए करेगी HC का रुख
सिद्धारमैया ने ट्वीट किया कि कर्नाटक में भाजपा स्पष्ट रूप से दो गुटों में विभाजित है। एक गुट आरएसएस का करीबी है जो बी एस येदियुरप्पा को अपदस्थ करने के लिए बेंगलुरु में हुई हिंसा का लाभ उठाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि जांच खुफिया विभाग की विफलता से शुरू होनी चाहिए।
.@BJP4Karnataka is clearly divided into 2 factions. One that is closer to RSS is trying to take the advantage of Kaval Byrasandra incident to topple @BSYBJP's position.
3/5#BangloreViolence— Siddaramaiah (@siddaramaiah) August 18, 2020
अन्य न्यूज़















