Karnataka: येदियुरप्पा के बहाने कांग्रेस का भाजपा पर निशाना, केसी वेणुगोपाल बोले- यूज एंड थ्रो पॉलिसी को समझेंगे लोग

KC Venugopal
ANI
अंकित सिंह । Mar 29 2023 4:50PM

पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि "येदियुरप्पा बीजेपी के सबसे बड़े नेता हैं। लेकिन उन्होंने कुछ लिंगायत वोट पाने के लिए उनका इस्तेमाल किया। उन्होंने चुनाव से ठीक एक साल पहले येदितुरप्पा को क्यों उतारा?

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए बिगुल बज चुका है। आज चुनाव आयोग की ओर से कार्य को का ऐलान किया जा चुका है। इसके साथ एक कर्नाटक में आचार संहिता लागू हो गया है। इन सब के बीच राजनीति भी तेज होती दिखाई दे रही है। विपक्षी कांग्रेस ने साफ तौर पर कहा है कि हम चुनाव के लिए तैयार है। इसके साथ ही कांग्रेस की ओर से कहा गया है कि लोग भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ फेंकेंगे। वहीं, कांग्रेस ने भाजपा पर पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के बहाने जबरदस्त तरीके से निशाना साधा है। कांग्रेस ने सवाल किया कि आखिर बीएस येदुरप्पा को मुख्यमंत्री की कुर्सी से क्यों हटाया गया? 

इसे भी पढ़ें: Karnataka: चुनावी तारीखों के ऐलान पर बोले कर्नाटक सीएम, बीजेपी एवररेडी पार्टी, भारी बहुमत से सत्ता में वापसी करेंगे

पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि "येदियुरप्पा बीजेपी के सबसे बड़े नेता हैं। लेकिन उन्होंने कुछ लिंगायत वोट पाने के लिए उनका इस्तेमाल किया। उन्होंने चुनाव से ठीक एक साल पहले येदितुरप्पा को क्यों उतारा? उन्होंने उन्हें इस्तीफा देने के लिए कहा। क्यों?" अब वे कह रहे हैं कि येदियुरप्पा हमारे सबसे बड़े नेता हैं। क्या तर्क है? उन्होंने दावा किया कि लोग बीजेपी की 'यूज एंड थ्रो' पॉलिसी को समझेंगे। वेणुगोपाल ने कहा कि पिछली बार भी लोगों ने भाजपा के खिलाफ मतदान किया था। उन्होंने कहा कि जद (एस) की कोशिश कांग्रेस की संख्या (सीटों की) को कम करने की है। हर कोई जानता है कि किसे फायदा होने वाला है? उन्होंने कहा कि एक स्पष्ट है कांग्रेस और भाजपा के बीच लड़ाई। 

इसे भी पढ़ें: Karnataka में भ्रष्टाचार बना बड़ा मुद्दा, कांग्रेस का राज्य सरकार पर निशाना, भाजपा का पलटवार

कांग्रेस नेता ने कहा कि यह भ्रष्ट भाजपा सरकार को हटाने के लिए एक चुनाव है। वे निश्चित रूप से बैक-डोर चैनलों की कोशिश करेंगे। हम स्पष्ट हैं कि कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत के साथ अपने दम पर सरकार बनानी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सभी वरिष्ठ नेता कर्नाटक में प्रचार करेंगे। हमारे पास एक स्पष्ट अभियान योजना होनी चाहिए। निश्चित रूप से, राहुल गांधी भी कर्नाटक के लिए प्रचार करेंगे। कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा कि कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी एक दिन के मतदान का स्वागत करना चाहेगी जिसकी घोषणा की जा चुकी है। 10 मई केवल मतदान का दिन नहीं होगा, यह भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ने का दिन होगा, 40% कमीशन, भ्रष्टाचार की राजधानी सब कुछ जड़ से उखाड़ फेंका जाएगा। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़