दिल्ली की हवा फिर हुई खराब, वायु गुणवत्ता सूचकांक बहुत गंभीर हालात में पहुंचा

india gate

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक सुबह साढ़े आठ बजे हवा में नमी का स्तर 95 प्रतिशत दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) रविवार को बहुत गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में एक्यूआई 305 दर्ज किया गया। फरीदाबाद में एक्यूआई 296, गाजियाबाद में 288, गुरुग्राम में 174 और नोएडा में एक्यूआई 273 दर्ज किया गया।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा , 51 से 100 संतोषजनक , 101 से 200 मध्यम,  201 से 300 खराब , 301 से 400 बहुत खराब और 401 से 500 तक के एक्यूआई को गंभीर माना जाता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक दिल्ली में न्यूनतम तापमान रविवार को मौसम के सामान्य से दो डिग्री अधिक 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक सुबह साढ़े आठ बजे हवा में नमी का स्तर 95 प्रतिशत दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने रविवार शाम या रात तक आंशिक तौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़