Delhi CM रेखा गुप्ता महापौर आवास पर तीज उत्सव में शामिल हुईं, शहर को हरा-भरा बनाने का दिया संदेश

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को महापौर प्रवेश वाही के 1 लांसर रोड स्थित निवास पर आयोजित हरियाली तीज कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए सरकार और पार्षदों से राजधानी की समस्याओं को दूर करने के लिए मिलकर काम करने की अपील की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता और उप महापौर मोनिका पंत भी उपस्थित थे।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को यहां महापौर प्रवेश वाही के आवास पर आयोजित तीज समारोह में हिस्सा लिया। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, गुप्ता 1 लांसर रोड स्थित आवास पर आयोजित समारोह में शामिल हुईं और महिलाओं को इस पर्व की शुभकामनाएं दीं। बयान के अनुसार, कार्यक्रम में महिलाओं को मेहंदी लगाई गई और चूड़ियां वितरित की गईं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोक पर्व लोगों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़े रखते हैं और उन्होंने इन्हें अगली पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया। उन्होंने इन उत्सवों को शहर के पर्यावरणीय लक्ष्यों से जोड़ते हुए कहा, ‘‘हमारी इच्छा है कि हरियाली तीज एक ऐसा अवसर बने जो लोगों को दिल्ली को और अधिक हरा-भरा बनाने के लिए प्रेरित करे।’’ गुप्ता ने कहा कि सरकार और पार्षदों को शहर की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं के समाधान के लिए मिलकर काम करना चाहिए। गुप्ता ने कहा कि बृहस्पतिवार को हुई बारिश ने त्योहारी माहौल को और बढ़ा दिया।
उन्होंने कहा कि हरियाली तीज प्रकृति के प्रति पारंपरिक श्रद्धा को भी दर्शाती है। दिल्ली के महापौर प्रवेश वाही ने कहा कि लोक पर्व देश की प्राचीन परंपराओं को जीवित रखते हुए प्रेम, सद्भाव और खुशी को बढ़ावा देते हैं। इस कार्यक्रम में दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता व उप महापौर मोनिका पंत समेत अन्य शामिल हुए।
अन्य न्यूज़













