रामेश्वर शर्मा के स्वागत द्वार तक नहीं पहुंच सके दिग्गी राजा, सड़क पर ही गाई रामधुन

Digvijay singh
सुयश भट्ट । Nov 24 2021 4:37PM

दिग्विजय सिंह के काफिले के मिंटो हॉल से निकलने से पहले ही रामेश्वर शर्मा के घर की तरफ आने वाले सभी रास्तों पर पुलिस ने बैरिकेड्स लगा रखे थे।

भोपाल। राजधानी भोपाल से बीजेपी के विधायक रामेश्वर शर्मा की सद्बुद्धि के लिए रामधुन करने जा रहे राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह को पुलिस ने बीच रास्ते में रोक दिया। जिसके बाद दिग्विजय सिंह व उनके साथ आए हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर ही 'रघुपति राघव राजा राम' भजन का गान करते दिखे।

इसे भी पढ़ें:रामधुन की राजनीति पर बरसे बीजेपी के पूर्व मंत्री, कहा - एक हिंदू के नाते मेरा मन तो क्षुब्ध है 

बता दें कि दिग्विजय सिंह के काफिले के मिंटो हॉल से निकलने से पहले ही रामेश्वर शर्मा के घर की तरफ आने वाले सभी रास्तों पर पुलिस ने बैरिकेड्स लगा रखे थे। पुलिस हेड क्वार्टर से राजभवन जाने वाला रास्ता, युवा सदन से विधानसभा जाने वाला रास्ता, विधानसभा से राजभवन वाला रास्ता, रौशनपुरा से विधायक निवास जाने वाला रास्ता और तमाम ऐसे रास्ते बंद कर दिए गए थे।  

उधर रामेश्वर शर्मा ने कहा है कि हम तो दिग्विजय सिंह और उनके साथियों का इंतजार कर रहे थे। लेकिन वे खुद नहीं आए। हम तो यहां हलवा पूड़ी बनाकर रखे हुए हैं। पुलिस लगाने की बात पर शर्मा ने कहा कि रामभक्तों को कौन रोक सकता है। रामभक्तों के लिए तो खुद भगवान राम रास्ते बनाते हैं।

इसे भी पढ़ें:गृह मंत्री ने जताई दिग्विजय सिंह के लिए चिंता, कहा - कहीं इनके खिलाफ फतवा न जारी हो जाएं 

दरअसल पुलिस अधिकारियों पर सरकार का दबाव था कि दिग्विजय सिंह के काफिले को शर्मा के घर न जाने दिया जाए। क्योंकि ऐसा होने पर बीजेपी की छवि को नुकसान पहुंचता। ऐसा भी माना जा रहा है कि मीडिया के सामने दिखावे के लिए ही शर्मा ने सिर्फ टेंट तंबू गड़वाए थे। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़