पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बीजेपी के आईटी सेल के खिलाफ सायबर सेल में की शिकायत

Digvijay singh
सुयश भट्ट । Jun 28 2021 1:02PM

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बीजेपी के आईटी सेल के खिलाफ सायबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है। दिग्विजय सिंह ने शिकायत क्लब हाउस चैट वाले मामले में की है।

भोपाल। मध्यप्रदेश के राज्यसभा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बीजेपी के आईटी सेल के खिलाफ सायबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है। दिग्विजय सिंह ने शिकायत क्लब हाउस चैट वाले मामले में की है। उन्होंने क्लब हाउस के ऑडियो चैट को तोड़ मरोड़ कर पेश करने का आरोप लगाया है।

इसे भी पढ़ें:कांग्रेस सिर्फ नक्सलवाद को देती है बढ़ावा: मुरलीधर राव 

दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय ने कहा कि मेरे बयान को गलत ढ़ंग से प्रस्तुत किया गया। दिग्विजय सिंह ने कहा कि भारतीय अधिकारियों की तालीबानी नेताओं के साथ मुलाकात करने की खबर को ट्विटर पर शेयर किया था, जिस पर उन्हें तालिबानी कहा गया था। केंद्र में सरकार बीजेपी की है, अगर मैं तालिबानी हूं, अगर मैं आतंकवादियों के संपर्क में हूं तो मेरे खिलाफ प्रमाण दें, एफआईआर कराएं। अब क्या मैं मानहानि का दावा न करूं।

इसे भी पढ़ें:दिग्विजय ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को दी नसीहत, कहा- अब आपका कद बढ़ चुका है तो सोच समझ कर बोलें 

वहीं गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने इसे दिग्विजय का राजनीतिक स्टंट बताया है। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह चर्चा में बने रहने के लिए साइबर सेल जाते रहे हैं। वे पहले भी ऐसा कर चुके हैं, हाईकोर्ट भी गए हैं।इसके साथ ही मंत्री विश्वास सारंग ने दिग्विजय सिंह के ऊपर निशाना साधते हुए कहा कि वो भारत के नागरिक हैं लेकिन बात सिर्फ पाकिस्तान की ही करते हैं। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़