सरकार ने किया पद्म पुरस्कारों का ऐलान, शिंजो आबे और एसपी बालासुब्रमण्यम को पद्म विभूषण

जबकि पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन प्रधानमंत्री, नरेंद्र मोदी के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्रा, पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान (मरणोपरांत) और धर्मगुरु कल्बे सादिक (मरणोपरांत) को भी पद्मभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
Former Prime Minister of Japan Shinzo Abe, Singer S P Balasubramaniam (posthumously), Sand artist Sudarshan Sahoo, Archaeologist BB Lal awarded Padma Vibhushan. pic.twitter.com/ODnDEGOJbi
— ANI (@ANI) January 25, 2021
पद्मभूषण पुरस्कारों की बात करें तो असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई को मरणोपरांत इस से सम्मानित किया जाएगा। जबकि पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन प्रधानमंत्री, नरेंद्र मोदी के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्रा, पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान (मरणोपरांत) और धर्मगुरु कल्बे सादिक (मरणोपरांत) को भी पद्मभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। Former Lok Sabha Speaker Sumitra Mahajan, former Principal Secretary to PM Nripendra Misra, former Union Minister Ram Vilas Paswan (posthumous), former Assam CM Tarun Gogoi (posthumous) & religious leader Kalbe Sadiq (posthumous) are among 10 recipient of Padma Bhushan award. pic.twitter.com/O7pQSd8zqd
शिंजो आबे, बालासुब्रमण्यम को पद्म विभूषण, गोगोई, पासवान, महाजन को पद्म भूषण
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे और दिवंगत गायक एसपी बालासुब्रमण्यम को सोमवार को इस साल का पद्म विभूषण पुरस्कार देने की घोषणा की गई। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत तरुण गोगोई तथा पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत केशुभाई पटेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत राम विलास पासवान और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन का नाम पद्म भूषण पुरस्कार पाने वालों में शामिल है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रपति ने 119 पद्म पुरस्कार दिए जाने को मंजूरी दी है जिनमें सात पद्म विभूषण, 10 पद्म भूषण और 102 पद्मश्री हैं। पद्म पुरस्कार विजेताओं में 29 महिलाएं हैं। इनमें 10 लोग विदेशी, प्रवासी भारतीय, पीआईओ और ओसीआई तथा एक व्यक्ति ट्रांसजेंडर श्रेणी से हैं। इनमें 16 लोगों को पद्म पुरस्कार मरणोपरांत दिए गए हैं। कलाकार सुदर्शन साहू को पद्म विभूषण, प्रधानमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्र, धार्मिक नेता दिवंगत कल्बे सादिक और सामाजिक कार्यकर्ता तरलोचन सिंह को पद्म भूषण दिया गया है। पूर्व राज्यपाल दिवंगत मृदुला सिन्हा और पूर्व केंद्रीय मंत्री बिजोय चक्रवर्ती को पद्मश्री पुरस्कार मिला है।
Former Governor of Goa Mridula Sinha, British film director Peter Brook, Father Vallés (posthumous), Professor Chaman Lal Sapru (posthumous) are among 102 recipients of Padma Shri award. pic.twitter.com/oMoHg3DXcc
— ANI (@ANI) January 25, 2021
अन्य न्यूज़