Jodhpur Cylinder Blast | राजस्थान के जोधपुर में शादी समारोह में फटा सिलेंडर, 60 लोग झुलसे, 5 की मौत

Jodhpur
ANI
रेनू तिवारी । Dec 9 2022 11:35AM

भुंगरा गांव में शादी के दौरान घर में आग लगने से करीब 60 लोग घायल हो गए। जिलाधिकारी हिमांशु गुप्ता ने बताया यह बहुत ही गंभीर हादसा है। 60 घायलों में से 42 लोगों को एमजीएच अस्पताल रेफर किया गया। उपचार चल रहा है।

राजस्थान के जोधपुर के एक गांव में  सिलेंडर फटने से लगी आग में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जिलाधिकारी हिमांशु गुप्ता ने बताया कि भुंगड़ा गांव में शादी के दौरान घर में आग लगने से करीब 60 लोग झुलस गये।

 

इसे भी पढ़ें: Opinion: न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री ने कहा चीन का रवैया निस्संदेह पहले से अधिक आक्रामक

 

जोधपुर में लगी आग 60 लोग घायल 5 की झुलसने से मौत

जिलाधिकारी हिमांशु गुप्ता ने समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से कहा, यह एक बहुत ही गंभीर दुर्घटना है। 60 घायलों में से 42 लोगों को एमजीएच अस्पताल में रेफर किया गया है। इलाज चल रहा है।

विपक्षी दल ने सरकार से की घायलों के लिए मुआवजे की मांग

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के नागौर सांसद हनिमन बेनीवाल ने एमजीएच अस्पताल में घायलों का हाल जाना और कहा कि घायलों की हालत बहुत गंभीर है। उन्होंने कहा कि हताहतों की संख्या और बढ़ सकती है और मृतक के परिजनों को 25-50 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि मुख्यमंत्री को आज ही मुआवजे की घोषणा करनी चाहिए।

सांसद ने कहा, "जो लोग 40 फीसदी के करीब झुलस गए हैं, उनके इलाज की भी उचित व्यवस्था की जानी चाहिए। दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए पर्याप्त व्यवस्था की जानी चाहिए।" उन्होंने कहा कि वह आज संसद में इस मुद्दे को उठाएंगे।

इसे भी पढ़ें: Cyclone Alert: चेन्नई तट से गुजरेगा चक्रवाती तूफान ‘मैंडूस’, एनडीआरएफ की टीम तैनात 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, और केंद्रीय मंत्री और जोधपुर के सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़