Kupwara Court ने मादक पदार्थ और UAPA मामलों के तीन आरोपियों की जमानत अर्जी की खारिज

Kupwara Court ने मादक पदार्थ और UAPA मामलों के तीन आरोपियों की जमानत अर्जी की खारिज
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले की एक अदालत ने मादक पदार्थों और आतंकी गतिविधियों से जुड़े मामलों में तीन आरोपियों को राहत देने से इनकार कर दिया है। प्रधान सत्र न्यायाधीश मनजीत सिंह मनहास ने प्रथम दृष्टया आरोपों को सही मानते हुए एनडीपीएस और यूएपीए के तहत दर्ज याचिकाओं को खारिज किया।

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले की एक अदालत ने मादक पदार्थों और आतंकवाद से जुड़े मामलों में तीन आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज कर दी हैं। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को पहले मामले में कुपवाड़ा के प्रधान सत्र न्यायाधीश, मनजीत सिंह मनहास (जो विशेष एनआईए अदालत के प्रभारी भी हैं) ने कुपवाड़ा थाने में 2022 में दर्ज एक मामले में आरोपी मोहम्मद इकबाल गनी की जमानत याचिका खारिज कर दी। उन्होंने बताया कि आरोपी को स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया था।

अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य मामले में इसी अदालत ने 2023 में करनाह थाने में दर्ज मामले में आरोपी साजिद अहमद खान और माजिद अहमद खान की जमानत याचिकाएं भी खारिज कर दीं। दोनों आरोपियों को शस्त्र अधिनियम, एनडीपीएस अधिनियम की धारा तथा गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) की धारा 13, 18, 23 और 39 के तहत गिरफ्तार किया गया था। अदालत ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ लगाए गए आरोप प्रथम दृष्टया सही प्रतीत होते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़