CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे की मांग पर Mahila Congress का केरल में प्रदर्शन

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

तिरुवनंतपुरम में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण को वापस लेने की मांग पर विरोध जताया। एआईसीसी महासचिव दीपा दासमुंशी के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में नेताओं ने मांग पूरी होने तक राष्ट्रव्यापी आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया।

महिला कांग्रेस ने यहां केरलम लोक भवन के सामने मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) वापस लेने की मांग को लेकर शनिवार को प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) महासचिव दीपा दासमुंशी ने इस प्रदर्शन का नेतृत्व किया और इसे ‘केरलम जंतर मंतर’ नाम दिया गया था। दासमुंशी ने प्रदर्शन में शामिल महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए मजबूती से खड़ी रहेगी।

उन्होंने कहा कि जब तक कुमार इस्तीफा नहीं दे देते, तब तक कांग्रेस अपना देशव्यापी विरोध प्रदर्शन जारी रखेगी। दासमुंशी ने इसी के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं से इस मांगों को लेकर संघर्ष जारी रखने की अपील की। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष जेबी माथर, केरलम में सत्तारूढ़ संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) के संयोजक और सांसद अडूर प्रकाश तथा सांस्कृतिक मामलों के मंत्री पी. सी. विष्णुनाथ ने भी सभा को संबोधित किया।

कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी इस प्रदर्शन में हिस्सा लिया। प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने कुमार के पुतले लिये हुए थे। महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव जयलक्ष्मी दथन ने कार्यकर्ताओं को संविधान की रक्षा करने और उसे बनाए रखने की शपथ दिलाई।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़