देश में अब तक कोविड रोधी टीके की 161.05 करोड़ से ज्यादा खुराक दी गई : सरकार

 Covid vaccine

देश में अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 161.05 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। शुक्रवार को, शाम सात बजे तक टीके की 58,37,209 खुराकें दी गईं।

नयी दिल्ली। देश में अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 161.05 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। शुक्रवार को, शाम सात बजे तक टीके की 58,37,209 खुराकें दी गईं। मंत्रालय के मुताबिक चिह्नित लाभार्थियों को अब तक 74,27,700 एहतियाती खुराक दी गई है।

इसे भी पढ़ें: आतंकवादी केवल आतंकवादी होता है, उसके महिमामंडन की अनुमति नहीं दी जा सकती: लेखी

पिछले साल 16 जनवरी को देश में स्वास्थ्यकर्मियों को टीके दिए जाने के साथ टीकाकरण की शुरुआत हुई थी। इसके बाद दो फरवरी 2021 से अग्रिम मोर्चे के कर्मियों का टीकाकरण शुरू किया गया। बाद के चरणों में अन्य समूहों को टीका देने की शुरुआत की गई। इस साल तीन जनवरी को 15-18 वर्ष के किशोरों को टीका देने का अभियान शुरू हुआ।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़