साकीनाका बलात्कार-हमले की पीड़ित को अस्पताल ले जाने वाले कांस्टेबल को सम्मानित किया गया

Rape

मुंबई पुलिस आयुक्त हेमंत नागराले ने साकीनाका बलात्कार और हमले की पीड़िता को बिना समय बर्बाद किए अस्पताल ले जाने वाले पुलिस कांस्टेबल और उसके सहयेागी को मंगलवार को को सम्मानित किया।

मुंबई । मुंबई पुलिस आयुक्त हेमंत नागराले ने साकीनाका बलात्कार और हमले की पीड़िता को बिना समय बर्बाद किए अस्पताल ले जाने वाले पुलिस कांस्टेबल और उसके सहयेागी को मंगलवार को को सम्मानित किया। चौंतीस वर्षीय पीड़ित महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। दूसरी ओर, पुलिस ने 12 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

इसे भी पढ़ें: कश्मीर पर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख की ‘अनुचित टिप्पणी’ पर भारत ने जताई निराशा

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार तड़के उपनगर साकीनाका के खैरानी रोड पर एक व्यक्ति द्वारा एक महिला की पिटाई की सूचना मिलने के बाद कांस्टेबल रमेश अहेर अपने सहयोगी के साथ 10 मिनट के भीतर मौके पर पहुंच गए थे।

इसे भी पढ़ें: ब्लैक फंगस : आंध्र प्रदेश के छह जिलों में कोई मामला नहीं

उन्होंने पीड़िता को टेंपो में खून से लथपथ पड़ा पाया। बाद में पता चला कि उसके गुप्तांगों पर रॉड से हमला किया गया है। उसकी हालत देखकर, अहेर ने एम्बुलेंस को कॉल करने में समय बर्बाद नहीं किया, बल्कि टेंपो से ही उसमें सवार महिला को नगर-संचालित राजावाड़ी अस्पताल ले गया। घायल ने अगले दिन दम तोड़ दिया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़