सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में लापरवाही, 12 अधिकारियों को नोटिस जारी

CM helpline complaints
दिनेश शुक्ल । Mar 6 2021 11:49PM

खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुन्नालाल चौपड़ा द्वारा 7 शिकायतों का समय पर निराकरण नहीं किए जाने पर 7-7 दिवस का वेतन काटाने के लिए यह नोटिस दिए गए हैं। इन अधिकारियों को 3 दिवस में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

झाबुआ। मध्य प्रदेश में झाबुआ कलेक्टर रोहित सिंह ने शनिवार को सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समय पर निराकरण नहीं करने पर विभिन्न विभागों के 12 अधिकारियों को शोकाज नोटिस जारी किए गए हैं। कलेक्टर रोहित सिंह ने बताया कि ऊर्जा विभाग के कार्यपालन अभियंता विकास मोरे, कनिष्ठ अभियंता राजू सिंह बघेल, शहरी विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी एल.एस. डोडिया, रामा जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एम.एल. टांक, थांदला के कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सुरेश तोमर, थांदला के खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ.अनिल राठौर, राणापुर के खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. जी.एस. चौहान, मेघनगर के खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. शेलेक्सी वर्मा, रामा के खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. शैलेस बबेरिया द्वारा एक-एक शिकायत मिली थी।

 

इसे भी पढ़ें: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री स्व-सहायता समूहों को बांटेंगे 200 करोड़ के ऋण

वही पेटलवद के कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी, थांदला के मुख्य नगरपालिका अधिकारी अशोक चौहान की दो-दो शिकायतें तथा खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुन्नालाल चौपड़ा द्वारा 7 शिकायतों का समय पर निराकरण नहीं किए जाने पर 7-7 दिवस का वेतन काटाने के लिए यह नोटिस दिए गए हैं। इन अधिकारियों को 3 दिवस में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़