Rajasthan High Court के ई-सिस्टम से 5 केस फाइलें हटाई गईं, दर्ज हुई FIR

Rajasthan High
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

जोधपुर में राजस्थान पुलिस के विशेष संचालन समूह से जुड़े पांच मामलों की दस्तावेज फाइलें उच्च न्यायालय के डिजिटल सिस्टम से 31 जुलाई को एक कर्मचारी की आईडी के जरिए हटा दी गईं। इस गड़बड़ी के चलते 5 अगस्त को होने वाली अदालती सुनवाई रोकनी पड़ी, जिसके बाद रजिस्ट्रार देवेंद्र सिंह भाटी की शिकायत पर कुड़ी भगतासनी थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ साइबर अपराध और आपराधिक साजिश का मुकदमा दर्ज किया गया है।

कथित सुरक्षा चूक के एक मामले में राजस्थान उच्च न्यायालय की जोधपुर पीठ के इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम से पांच केस फाइल हटाए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि राजस्थान पुलिस के विशेष संचालन समूह (एसोजी) की ओर से दर्ज प्राथमिकी से जुड़े इन मामलों को एक कर्मचारी की आईडी का इस्तेमाल कर हटाया गया, जिसके कारण ये मामले सूची से बाहर हो गए और पांच अगस्त को होने वाली सुनवाई रोकनी पड़ी।

इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम के माध्यम से ऑनलाइन केस की स्थिति की जानकारी, लाइव डिस्प्ले बोर्ड, ई-फाइलिंग सुविधा, डिजिटल वाद सूची और कुछ मामलों (जैसे जमानत याचिकाओं) की कागज रहित न्यायिक कार्यवाही संचालित की जाती है। पुलिस के अनुसार, कथित छेड़छाड़ की घटना 31 जुलाई को हुई थी, जो सुनवाई से कुछ दिन पहले की बात है। इस मामले में राजस्थान उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार (न्यायिक) देवेंद्र सिंह भाटी की शिकायत पर 12 अगस्त को कुड़ी भगतासनी थाने में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ आपराधिक साजिश, चोरी और साइबर अपराध सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी सोमकरण ने कहा, ‘‘हमने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़