शिवराज के मंत्री का राहुल पर तंज, खाते हो भारत का और गाते हो पाकिस्तान और चीन का

विश्वास सारंग ने आगे कहा कि राहुल गांधी आप भारत की राजनीतिक हस्ती हो इसलिए आपको वहां बुलाया गया था। आप वहां पर भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे थे और आप भारत की बुराई कर रहे थे और भारत के ख़िलाफ़ बात कर रहे हो। यह बहुत गंभीर मामला है।
लंदन में भारत को लेकर दिए गए बयान पर काग्रेस नेता राहुल गांधी अब भाजपा के निशाने पर आ गए है। मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार में मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि राहुल गांधी का बयान देशद्रोह की श्रेणी में आता है। राहुल पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि खाते हो भारत का और गाते हो पाकिस्तान और चीन का। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम गिराना यह कांग्रेस की आदत रही है। आप भारत में हमें गाली दो चलेगा
इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी के समर्थन में उतरे संजय राउत, बोले- देश में लोग आज भी डरे हुए हैं
विश्वास सारंग ने आगे कहा कि राहुल गांधी आप भारत की राजनीतिक हस्ती हो इसलिए आपको वहां बुलाया गया था। आप वहां पर भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे थे और आप भारत की बुराई कर रहे थे और भारत के ख़िलाफ़ बात कर रहे हो। यह बहुत गंभीर मामला है। इससे पहले भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राहुल गांधी लंदन की कैंब्रिज यूनिवर्सिटी की सेमिनार में जाते हैं वहां जाकर देश की छवि को धूमिल करते हैं। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि ये आदत हो गई है राहुल गांधी और गांधी परिवार की वो मोदी जी से नफरत करते-करते वो भारत माता के खिलाफ ही व्यक्तव्य देने लगे हैं।
इसे भी पढ़ें: पिता को याद कर भावुक हुए राहुल गांधी, ट्वीट कर लिखा- मैं उनकी कमी हमेशा महसूस करता हूं
राहुल का भाजपा पर हमला
राहुल ने दावा किया था कि भारत अच्छी स्थिति में नहीं है। भाजपा ने पूरे देश में किरोसिन फैला दिया है। आपको एक चिंगारी चाहिए और हम बड़ी मुसीबत में पड़ जाएंगे। मुझे लगता है कि यह विपक्ष की भी जिम्मेदारी है, कांग्रेस - जो लोगों, समुदायों, राज्यों और धर्मों को एक साथ लाती है। हमें इस तापमान को ठंडा करने की जरूरत है क्योंकि अगर यह तापमान ठंडा नहीं हुआ तो चीजें गलत हो सकती हैं। अपने बयान में राहुल गांधी ने कहा कि हमारे पास एक ऐसा भारत है जहां अलग-अलग विचार रखे जा सकते हैं पर हम बातचीत कर सकते हैं। लेकिन आज हमें बांटने की कोशिश की जा रही है।
राहुल गांधी का बयान देशद्रोह की श्रेणी में आता है। खाते हो भारत का और गाते हो पाकिस्तान और चीन का। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम गिराना यह कांग्रेस की आदत रही है। आप भारत में हमें गाली दो चलेगा...: लंदन में एक कार्यक्रम में राहुल गांधी द्वारा दिए बयान पर मध्य प्रदेश के मंत्री pic.twitter.com/mDTxKcLOOj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 21, 2022
अन्य न्यूज़












