Chhattisgarh के 47 Maoists ने Telangana में डाले हथियार, Naxal मूवमेंट पर इसे माना जा रहा Final Strike
छत्तीसगढ़ के 47 माओवादियों ने तेलंगाना पुलिस के समक्ष हथियारों के साथ आत्मसमर्पण कर दिया, जिसके बाद अधिकारियों ने राज्य में माओवादी आंदोलन के लगभग खत्म होने का दावा किया है। सरकार ने आत्मसमर्पण करने वालों के लिए 1.20 करोड़ रुपये के पुनर्वास पैकेज की घोषणा की है, जो मुख्यधारा में लौटना चाहते हैं।



























































