Asansol में Congress Worker की हत्या पर भड़के Rahul Gandhi, बोले- ममता राज में लोकतंत्र खत्म
पश्चिम बंगाल में कांग्रेस कार्यकर्ता देबदीप चटर्जी की हत्या पर राहुल गांधी ने ममता सरकार को घेरा है। उन्होंने इसे 'टीएमसी का गुंडा राज' करार देते हुए आरोप लगाया कि राज्य में राजनीतिक हिंसा के जरिए विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है। यह घटना लोकतंत्र के मूल्यों को कमजोर करती है। कांग्रेस ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार के लिए न्याय की मांग की है।



























































