Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने गिनाईं Energy Sector की उपलब्धियां, राष्ट्र निर्माण और संस्कृति पर भी रखें विचार
'मन की बात' में प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की वैज्ञानिक प्रगति का विश्लेषण करते हुए राष्ट्र निर्माण में इसके योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने कलपक्कम के स्वदेशी फास्ट ब्रीडर रिएक्टर की सफलता को परमाणु आत्मनिर्भरता का प्रतीक बताया। साथ ही, 56 गीगावॉट क्षमता के साथ पवन ऊर्जा में भारत के वैश्विक चौथे स्थान पर पहुंचने को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि करार दिया।



























































