'मैं हार गया, पापा जीत गए', कानपुर में 24 साल के लड़के ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में बयां किया बचपन के 'टॉक्सिक' दुर्व्यवहार का दर्द
उत्तर प्रदेश के कानपुर कोर्ट परिसर में इस सप्ताह उस समय सन्नाटा पसर गया, जब एक 24 वर्षीय उभरते हुए वकील, प्रियांशु श्रीवास्तव ने अदालत की इमारत की पाँचवीं मंज़िल से कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। आनन-फानन में उन्हें उर्सुला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।



























































