US के War Secretary का विवादित बयान, Iran संघर्ष को बताया 'दुनिया के लिए Gift'
हेगसेथ ने कहा कि नौसैनिक प्रतिबंध उस "साहसी और खतरनाक" मिशन को पूरा करने के लिए ज़रूरी हैं, जिसका मकसद अंतरराष्ट्रीय स्थिरता के लिए ईरान से होने वाले कथित खतरे को खत्म करना है। जहाँ अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि नाकेबंदी के ज़रिए 34 जहाज़ों को सफलतापूर्वक रोका गया है, वहीं समुद्री निगरानी डेटा से पता चलता है कि तेहरान प्रतिबंधित तेल का निर्यात करने के लिए इन उपायों से बचने के तरीके लगातार ढूँढ़ रहा है।



























































