White House Shooting पर PM Modi की कड़ी प्रतिक्रिया, कहा- लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं
अमेरिकी व्हाइट हाउस में संवाददाताओं के रात्रिभोज के दौरान हुई गोलीबारी की घटना की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निंदा की है। उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप और उपराष्ट्रपति की सुरक्षा पर राहत व्यक्त करते हुए लोकतंत्र में हिंसा को अस्वीकार्य बताया। इस हमले के बाद कार्यक्रम रद्द कर दिया गया और कैलिफोर्निया के एक 31 वर्षीय संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है।



























































