Amarnath Yatra 2026 | छह दिनों के लंबे इंतज़ार के बाद फिर शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, जम्मू से बालटाल के लिए 6,000 से अधिक श्रद्धालुओं का जत्था रवाना
वार्षिक अमरनाथ यात्रा खराब मौसम के कारण छह दिन तक स्थगित रहने के बाद शनिवार को जम्मू से फिर शुरू हो गई और 6,000 से अधिक तीर्थयात्रियों का नया जत्था भगवती नगर आधार शिविर से कश्मीर घाटी स्थित बालटाल आधार शिविर के लिए रवाना हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।



























































