Amarnath Yatra 2026: ड्रोन-CCTV से होगी निगरानी, Amit Shah बोले- सुरक्षा होगी मल्टी लेयर्ड
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 2026 की अमरनाथ यात्रा के लिए एक अभेद्य मल्टी-लेयर्ड सुरक्षा घेरा बनाने का निर्देश दिया है। इस पहल में ड्रोन, सीसीटीवी जैसी आधुनिक तकनीकों का बड़े पैमाने पर उपयोग कर पारंपरिक सुरक्षा उपायों को मज़बूत करने तथा विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के बीच उच्च समन्वय पर विशेष ज़ोर दिया गया है। इसका उद्देश्य यात्रा को सुरक्षित और निर्बाध बनाना है।



























































