केरल CM की बेटी पर ED का शिकंजा, Veena Vijayan को Money Laundering केस में नया समन
अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय एजेंसी ने अब वीणा से कहा है कि वह 17 जून को यहाँ ED के ज़ोनल ऑफ़िस में पूछताछ और बयान दर्ज कराने के लिए पेश हों। यह मामला मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है और इसमें उनकी अब बंद हो चुकी IT कंपनी 'एक्सलॉजिक सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड' और केरल की रेत खनन कंपनी 'कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड' (CMRL) के बीच कथित वित्तीय लेन-देन की जाँच हो रही है।



























































