Amethi Panchayat Voter List से Smriti Irani का नाम गायब, DM ने दिए जांच के आदेश
अमेठी ज़िले के मेदान मवई गाँव की पंचायत मतदाता सूची से पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का नाम गायब हो गया है, जबकि उनका नाम लोकसभा और विधानसभा सूची में मौजूद है। इस विसंगति को देखते हुए अमेठी जिलाधिकारी ने जांच के आदेश दिए हैं, जिससे नाम हटने का कारण स्पष्ट हो सके।



























































