पुलिस हिरासत से कैदी छुड़ाने का प्रयास: Bikram Majithia पर FIR, घर पर Police Raid
पंजाब पुलिस ने अकाली दल नेता बिक्रम मजीठिया के अमृतसर स्थित आवास पर मजीठा पुलिस स्टेशन पर हमले और एक कैदी को छुड़ाने के प्रयास के मामले में छापा मारा। हालांकि, पुलिस को मजीठिया घर पर नहीं मिले और कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। पुलिस के अनुसार, मजीठिया उस गैरकानूनी भीड़ का हिस्सा थे जिसने पुलिस स्टेशन में घुसकर जोबनप्रीत को छुड़ाने का प्रयास किया था।



























































