K Annamalai ने BJP से इस्तीफा देने की कर ली तैयारी, नेतृत्व को धन्यवाद देकर पार्टी को कहेंगे अलविदा!
अन्नामलाई ने दिल्ली पहुंचने से पहले ही अपना मन बना लिया था। उनका यह दौरा पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट करने का प्रयास भी माना जा रहा है। कहा जा रहा है कि वह भाजपा को उन अवसरों और अनुभवों के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं, जो उन्हें राजनीति में आने के बाद मिले।



























































