Share Market Today: एशियाई बाजारों में मजबूती से सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती तेजी, आईटी शेयरों में उछाल
एशियाई बाजारों में सकारात्मक रुझान के अनुरूप सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 206.16 अंक चढ़कर 74,981.90 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 42.65 अंक की बढ़त के साथ 23,604.80 अंक पर रहा।



























































