India-Myanmar Talks: साइबर घोटालों पर PM Modi का सख्त रुख, फंसे भारतीयों की वापसी पर बनी सहमति
म्यांमार के राष्ट्रपति की भारत यात्रा द्विपक्षीय संबंधों के लिए महत्वपूर्ण है, जिसमें पीएम मोदी ने म्यांमार की संप्रभुता का समर्थन किया। इस दौरे में व्यापार और ऊर्जा सहयोग के साथ-साथ साइबर घोटालों व मानव तस्करी जैसे गंभीर मुद्दों पर भी गहन चर्चा हुई। म्यांमार में फंसे भारतीयों की सुरक्षित वापसी के प्रयासों पर भी दोनों देशों ने सहमति जताई।



























































