Delhi के ITO स्थित Education Ministry के ऑफिस में आग का तांडव, दूसरी मंजिल पर काबू पाने की कोशिश जारी
दिल्ली के आईटीओ स्थित शिक्षा मंत्रालय कार्यालय की दूसरी मंजिल पर आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिशों में जुट गईं। अधिकारियों के अनुसार, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।



























































