तूफान में हिलने लगी थी Lionel Messi की 70 फुट ऊंची प्रतिमा, प्रशासन ने हटवाई, नए ठिकाने की तलाश जारी
कोलकाता में सुरक्षा कारणों के चलते लियोनेल मेस्सी की 70 फुट ऊंची प्रतिमा को लेक टाउन से हटा दिया गया है। हालिया तूफानों से इसका ढांचा कमजोर और अस्थिर हो गया था, जिससे इसके गिरने का खतरा था। प्रतिमा को फिलहाल सुरक्षित रख लिया गया है और इसे रवींद्र सरोवर या इको पार्क जैसे नए स्थान पर स्थापित करने की चर्चाएं चल रही हैं।



























































